• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorists encounter

terrorists encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में रविवार को तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सुरक्षबलों ने पिछले दो दिनों के दौरान शोपियां में आठ आतंकवादियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों ने गुरुवार शाम शोपियां के हादीपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शनिवार देर रात संयुक्त रूप से कासो अभियान शुरु किया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने गांव की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया तथा बाहर जाने वाले मार्गो को सील कर दिया था। वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, बाद में आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की बार-बार अपील की गई।

बंगाल चुनाव: 72 घंटे तक राजनेताओं के प्रवेश पर आयोग ने लगाई पाबंदी

कश्मीर रेज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों और पुलिस ने आतंकवादियों के आत्मसमर्पण के कई प्रयास किए। स्थानीय आतंकवादियों के माता-पिता ने भी अपने बेटों से आत्मसमर्पण करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रात अंधेरे के कारण अभियान को रोक दिया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह पहली किरण के साथ आतंकवादियों के आत्मसमर्पण से इंकार करने के बाद मुठभेड़ फिर से शुरू हुई उन्होंने सुबह दो और आतंकवादी मारे गए है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

फर्नीचर बाजर में लगी भीषण आग, 200 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

इस बीच किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल और पुलिस की तैनाती की गई है।

अभियान शुरू होने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित सभी कंपनियों के मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया।

Tags: crime newsShopian Encounterterrorist Killed
Previous Post

बंगाल चुनाव: 72 घंटे तक राजनेताओं के प्रवेश पर आयोग ने लगाई पाबंदी

Next Post

देश में कोरोना का तांडव, 24 घंटे में 1.50 लाख से अधिक नए मामले, 839 मरीजों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना का तांडव, 24 घंटे में 1.50 लाख से अधिक नए मामले, 839 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने बताया- सुभाष घई ने प्रोड्यूसर्स को मेरे साथ काम करने से किया था मना

12/08/2020

CM धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का किया लोकार्पण, बोले- देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा

15/08/2021
UP tops in disposal of crimes against women

योगी सरकार का अपराधियों पर डबल अटैक

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version