• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का अपराधियों पर डबल अटैक

Writer D by Writer D
09/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP tops in disposal of crimes against women

UP tops in disposal of crimes against women

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। होली के बाद यूपी में माफिया और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) ने डबल अटैक शुरू कर दिया है। राज्य की जांच एजेंसियों के बाद अब केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भी माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवी की अपराध से अर्जित सम्पति का लेखा-जोखा जुटाने सीबीआई की टीम कौशाम्बी पहुंची है।

अतीक के पुराने शूटर्स पर जांच एजेंसियों की नज़र

जांच एजेंसियों को मिल रहे इनपुट्स में यह बात भी सामने आई है कि गुजरात की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद कई वारदात में अपने पुराने भरोसेमंद शूटर्स की मदद लेता है। अतीक का ऐसा एक पुराना शूटर है अब्दुल कवी, जो पिछले 14 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उमेश पाल हत्याकांड में भी उसके शामिल होने के संकेत मिले हैं।

उसके बाद कवी के कौशाम्बी जिले के जमालपुर भखंदा में तीन करोड़ की लागत के अवैध मकान को बुलडोजर ने जमीदोंज कर दिया। अब्दुल कवी के करीबियों की अवैध तरीके से अर्जित की गई करोड़ों की सम्पत्ति का लेखा-जोखा जुटाने के लिए सीबीआई की दो सदस्यीय जांच टीम कौशाम्बी जिले की मंझनपुर तहसील पहुंची।

तीन घंटे चली सीबीआई की कार्रवाई

प्रयागराज में 18 साल पहले हुए पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के साथ उमेश पाल हत्याकांड के तार भी किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। इन्ही संबंधों की पड़ताल करने सीबीआई की जांच टीम कौशाम्बी की मंझनपुर तहसील पहुंची। टीम में दिल्ली से आये दो अफसरों ने तहसीलदार भूपाल सिंह से करीब ढाई घंटे बातचीत की।

जानकारी के मुताबिक इसमें माफिया अतीक के शूटर रहे अब्दुल कवी के बारे में कई सवाल किये गए। शूटर अब्दुल कवी के खानदान की चल-अचल संपत्ति के राजस्व अभिलेख की जानकारी भी सीबीआई ने जुटाई है। इसके अलावा सीबीआई तहसील के अभिलेखागार भी गई जहां एसडीएम मंझनपुर से उसने जमालपुर भखंदा एवं रकसराई गांव के भू-अभिलेख के ब्लू प्रिंट हासिल किये।

सीएम योगी ने की काली माता मंदिर में पूजा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

इसमें शूटर अब्दुल कवी के बाबा अब्दुल अजीज, पिता अब्दुल गनी, पत्नी कनीज फातिमा, भाई अब्दुल वली, उसकी पत्नी फैजिया बानो, भाई अब्दुल कदीर, उसकी पत्नी बुशरा, भाई अब्दुल मुगनी उसकी पत्नी शाहीन बानो के कागजात शामिल हैं।

अतीक गैंग पर आगे भी होगी कार्रवाई

होली के त्योहार के समय थम गए बुलडोजर के पहिये अब फिर से अतीक और उसके गैंग के सदस्यों पर चलने वाले हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक पीडीए ने अतीक अहमद गैंग से जुड़े 35 से अधिक लोगों की जो सूची तैयार की है। उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला फिर से शुरू होने जा रहा है।

Tags: Atiq AhmedLucknow NewsPrayagraj Shotoutumesh pal murder caseyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

IIT Kanpur से अब घर बैठे करें कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कोर्स, ऐसे लें एडमिशन

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम विदाई पर फूटफूटकर रोए अनुपम खेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post
Satish Kaushik

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम विदाई पर फूटफूटकर रोए अनुपम खेर

यह भी पढ़ें

RBI ने एमएसएमई सेक्टर को दी राहत, कर्ज पुनर्गठन की बढ़ाई अवधि

07/08/2020
CM Yogi-yashpal

CM योगी ने क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर जताया शोक

13/07/2021
Sahara

सहारा के ऑफिस से ED को मिली 2.98 करोड़ रुपये नकदी, 700 फर्जी कंपनियों के दस्तावेज

05/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version