• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS, IPS बनकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य वरिष्ठ पदों पर खुद को तैनात अधिकारी बताकर नाैकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार (thug arrested) किया है।

एसटीएफ की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार लगभग 250 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड प्रतीक मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पाया गया कि वह खुद को आईएएस और आईपीएस के अलावा राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) का प्रदेश प्रभारी, खुफिया एजेंसी आईबी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के फील्ड आॅफिसर साइबर सॉल्यूशन इन्फोर्मेशन सेंटर का प्रबंध निदेशक बताकर लोगों को विभिन्न विभागों मे नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके लिये वह लोगों से बात करते समय फोन पर आवाज बदलने वाले साफ्टवेयर और इंटरनेट कॉलिंग का प्रयोग करता था।

प्रतीक, संतकबीर नगर जिले के ग्राम समदहा, थाना बखिरा का रहने वाला है। फिलहाल वह लखनऊ स्थित मानक नगर थाने के कनौसी में गंगाखेड़ा कालोनी में रह रहा है। उसके पास से एसटीएफ ने 02 मोबाइल फोन, एक आईपीएस का फर्जी परिचय पत्र, एक लैपटाप, कुछ नियुक्ति पत्र और काॅल लेटर के प्रारूप सहित अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक मामले सुसंगत धाराओं में दर्ज किये गये हैं।

मिश्रा की धोखाधड़ी के शिकार लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में बताया गया था कि उसने लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पहले पंजीकरण कराने के लिये प्रति व्यक्ति 6,500 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक लिये।

बाद में वह कम्पनी बंद कर फरार हो गया। वर्तमान मे विभिन्न सरकारी विभागों का अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है।

Tags: crime newsLucknow Newsthug arrestedup stf
Previous Post

भतीजे की परीक्षा देते चाचा गिरफ्तार

Next Post

अब बिना SIM कार्ड के कर सकेंगे कॉल, इन्टरनेट और मैसेज, जानें पूरी डिटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post

अब बिना SIM कार्ड के कर सकेंगे कॉल, इन्टरनेट और मैसेज, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

car fell in river yamuna

औरैया : यमुना में पुल से नीचे गिरी कार, पांच लोगों के डूबने की पुष्टी

26/01/2021

पिता CDS बिपिन रावत और मां मधुलिका की अस्थियां लेकर बेटियां हरिद्वार रवाना

11/12/2021
Nora Fatehi

FIFA WC का एंथम रिलीज, नोरा फतेही की धांसू परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version