• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, अवैध संपत्तियां होंगी ध्वस्त

Writer D by Writer D
18/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के साथ-साथ अब उनके करीबियों पर भी सरकार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी के क़रीबियों, बिजनेस पॉर्टनर्स और सहयोगियों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने का अभियान चल रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ में ही ऐसी आठ अवैध सम्पत्तियों की पहचान की है, जो मुख्तार अंसारी के करीबियों की है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने राजधानी के पार्क रोड पर तीन कॉमर्शियल कॉम्पलैक्स, फैजाबाद रोड पर सात सम्पत्ति, सुल्तानपुर रोड पर बन रही अवैध कॉलोनी और हजरतगंज की एक प्रॉपर्टी को इस अभियान मे ध्वस्त किये जाने का फैसला किया है। इन संपत्तियों को प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की लिस्ट में शामिल किया है।

कोरोना के 90 फीसदी आईसीयू बेड फुल, राजधानीवासी रहें सावधान: मनीस सिसोदिया

जानकारी के मुताबिक ये सभी सम्पत्तियां मुख्तार अंसारी की मदद से उनके करीबियों और रिश्तेदारों ने बेनामी तरीके से बनाई हैं। इस अभियान के तहत योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क और ध्वस्त की है। जिसमें उनकी पत्नी और बेटे की संपत्ति भी शामिल है।

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले यूपी की मऊ सदर विधानसभा से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का एक एफसीआई  गोदाम भी जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया था। वो संपत्ति मुख्तार की पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर थी।

उड़ीसा सरकार देगी ‘स्वाभिमान अंचल’ क्षेत्र के सभी परिवारों को मुफ्त स्मार्टफोन

मऊ में दक्षिणटोला के रैनी में कुर्की की इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। बीते शुक्रवार को शासन के आदेश पर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एफसीआई गोदाम पर पहुंचे और उस संपत्ति की कुर्की कर ली थी। संपत्ति की वैल्यू 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे के नाम की करोड़ों की संपत्ति पर बुल्डोजर चला चुकी है। करोड़ों की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। साथ ही पुलिस ने मुख्तार के खास गुर्गे की संपत्ति पर भी कार्रवाई की थी। पुलिस ने वहां अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को कुर्क किया था, उसका मालिक राजन सिंह मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है।

Tags: crime newscrime news in hindiGangster ActLucknow Commissionerate Policelucknow crime newsLucknow NewsMukhtar Ansariproperty attachmentup newsगैंगस्टर एक्टमुख़्तार अंसारीलखनऊ कमिश्नरेट पुलिससंपत्ति कुर्क
Previous Post

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने में लगेंगे तीन शिक्षक व कर्मी

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी को किया बर्खास्त, ये थी गलती

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
डोनाल्ड ट्रम्प Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी को किया बर्खास्त, ये थी गलती

यह भी पढ़ें

high resolution cameras

महाकुंभ क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी कुंभ पुलिस की ‘तीसरी आंख’

22/10/2024

BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगी चुनाव : प्रधान

24/09/2021
AK Sharma

विकसित भारत बनाने का कार्य किसी चित्रकार द्वारा चित्र पर रंग भरने का कार्य नहीं: एके शर्मा

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version