• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर के भाई ने की ख़ुदकुशी

Writer D by Writer D
12/05/2023
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टिल्लू ताजपुरिया गैंग (Tillu Tajpuria Gang ) के शार्प शूटर अमित दबंग के सबसे छोटे भाई मोहित उर्फ बंटी ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बंटी ने 9 एमएम की पिस्टल से घर के अंदर खुद को गोली से उड़ा दिया। मृतक का भाई अमित उर्फ दबंग जो टिल्लू ताजपुरिया का काफी करीबी था, वह 6 साल से जेल में बंद है। दंबग का एक भाई इसी साल जनवरी में जेल से छूटा था।

खुदकुशी करने वाले मोहित का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं था और वह खेती का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर मोहित के पास 9 MM की पिस्टल कहां से आई और उसने क्यों ऐसा कदम उठाया।

बंटी ताजपुर कलां गांव के मकान नंबर 127 में रहता था। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बंटी ने अपने सिर में गोली मारी है। हालांकि, उसे लोगों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, पर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक अपने माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चों के साथ घर में रहता था। बंटी को 3 साल का एक बेटा और 1.5 साल की एक बेटी है।

हाई कोर्ट ने इमरान खान को दी बड़ी राहत, तोशाखाना केस पर लगी रोक

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को मृतक अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर लौटा था। इस दौरान उसने परिजनों से करीब 2-3 मिनट तक बात भी की। इसके बाद वह इमारत की दूसरी मंजिल पर चला गया। तभी परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। परिजन भागे-भागे मृतक के कमरे में पहुंचे तो देखे कि बंटी खून से लथपथ कमरे में गिरा पड़ा है। आनन-फानन मोहित को एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस घटना की जांच में जुटी

पुलिस की एक टीम ने वारदात वाली जगह का जायजा लिया। पुलिस को वहां से कारतूस के साथ एक 9 एमएम की पिस्तौल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। वह गांव में ही रहकर खेती-किसानी का काम करता है। उसका सबसे बड़ा भाई अमित उर्फ ​​दबंग जिसकी उम्र 31 साल है, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले 6 साल से जेल में बंद है । उसका टिल्लू गिरोह से कनेक्शन है।

Tags: crime newsdelhi newsNational newsSuicide
Previous Post

हाई कोर्ट ने इमरान खान को दी बड़ी राहत, तोशाखाना केस पर लगी रोक

Next Post

Cyclone Mocha हुआ खतरनाक, 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Next Post
Cyclone Mocha

Cyclone Mocha हुआ खतरनाक, 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

LIC

LIC ADO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

10/04/2023

यूपी में चौबीसों घंटे चलती थी भ्रष्टाचार की ‘साइकिल’ : पीएम मोदी 

25/10/2021
30 सेकेंड में कोरोना की पहचान

गोरखपुर में कोरोना के 297 नये मरीज मिले, मरीजों की संख्या 9407 हुई

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version