• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों को बनाना है सिल्की और खूबसूरत, तो बनाएं ये हेयर मास्क

Desk by Desk
18/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फैशन  के इस दौर में बालों (Hair) को सिल्की-शाइनी और खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादातर लोग अब केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बता दें कि ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को इंस्टेंट तौर पर खूबसूरत तो बनाते हैं, पर कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल जाते हैं।

अगर आप इन साइड इफेक्ट्स से अपने बालों को बचाना चाहते हैं, तो आप अपनी हेयर केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों को खूबसूरती के साथ मजबूती देने का काम भी बखूबी करेंगे। इन हेयर मास्क को किस तरह से तैयार और इस्तेमाल किया जा सकता है आइये जानते हैं।

ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने के लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें. फिर इसको रात भर के लिए लिए आधे कप पानी में भिगो कर रख दें। सुबह जब ये फूल जाए तो इसमें तीन चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिक्सचर को स्कैल्प और बालों की लेंथ पर अच्छी तरह से लगाएं और बीस मिनट तक लगा रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें.

ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क

ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए आप आधी कटोरी मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी छाछ में चार-पांच घंटे या रात भर के लिए भिगो कर रख दें. फिर जब ये अच्छी तरह से भीग जाए, तो इसका स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शिकाकाई पाउडर भी मिक्स कर लें। इसके बाद इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से सिर धो लें।

डैंड्रफ हटाने के लिए हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसको कुछ घंटो के लिए आधे कप पानी में भिगो दें। इसके साथ ही एक चम्मच मेथी दाना भी चौथाई कप पानी में अलग से भिगो दें। जब ये दोनों भीग जाएं तो मिट्टी को फेंट लें और मेथी को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब मिट्टी में मेथी का पेस्ट और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें और इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से सिर धो लें।

बालों को सिल्की-शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क

बालों को सिल्की-शाइनी बनाने के लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसको कुछ घंटों  के लिए आधे कप पानी में भिगो दें जब ये भीग जाये तो इसका पेस्ट बना कर इसमें एक चम्मच शहद और आधा बड़ा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और बीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।

बालों की लम्बाई और मजबूती के लिए

बालों को लम्बा, घना और मजबूत बनाने के लिए लिए आप चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी को भिगो कर रख दें। जब ये भीग जाये तो इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह से लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें।

Tags: hair carehair maskhairstylelong hairtips forr long hair
Previous Post

मेहंदी का रंग होने लगा है फीका, इन उपायों से आसानी से हटाए

Next Post

शादी में होना है शामिल, तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
advanced makeup tips

शादी में होना है शामिल, तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें

Solo Trip

सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट है ये जगह, मिलेगा सुकून

08/08/2026

भूकंप के तेज झटकों से हिला झारखंड, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता मापी गई

21/08/2020
Rajasthan Police Constable vacancy

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले जान लें ये दिशा निर्देश

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version