• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इंग्लैंड से इतने अंतर से जीतनी होगी सीरीज

Desk by Desk
26/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
ICC Test Championship
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। भारत ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से जीतकर और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) की तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है लेकिन फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्टों की सीरीज दो मैचों के अंतर से जीतनी होगी।

इंग्लैंड के श्रीलंका से दो टेस्टों की सीरीज सोमवार को 2-0 से जीतने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फ़ाइनल की दावेदार टीमों को लेकर समीकरण जारी किया है जिसमें उसने बताया है कि टीमों की आगामी सीरीज के दौरान उनके समीकरण क्या रहेंगे जिससे वे फ़ाइनल में पहुंच सके।

इस जिले में 7000 करोड़ की लागत से बनेगा पहला स्पोर्टस विश्वविद्यालय

टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष चार टीमों भारत, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मात्र तीन प्रतिशत अंकों का फासला है और फ़ाइनल के लिए रेस लगातार तेज होती जा रही है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से क्लीन स्वीप कर फासला कम किया है। नौ टीमों की तालिका में भारत 71.7 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है जबकि न्यूज़ीलैंड 70 प्रतिशत के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत के साथ तीसरे और इंग्लैंड 68.7प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।

फाइनल में पहुंचने के लिए समीकरण 

भारत: टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज बाकी है। भारत को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज को कम से कम दो मैचों के अंतर से जीतना होगा। यदि भारत एक टेस्ट हारता है तो उसे तीन टेस्ट (4-0, 3-0, 3-1 या 2-0) से जीतने होंगे जबकि सीरीज में 0-3 या 0-4 से हारने की स्थिति में भारत की फ़ाइनल में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी।

इंग्लैंड ने गाले में जिस तरह अपने स्पिनरों के दम पर श्रीलंका को हराया उसे देखते हुए भारत को सतर्क हो जाना चाहिए कि इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी स्पिन ताकत को मजबूत किया है क्योंकि वे जानते हैं कि भारत अपने स्पिनरों के दम पर अपनी पिचों पर काफी खतरनाक रहता है।

न्यूज़ीलैंड: कीवी टीम के पास अब कोई सीरीज नहीं बची है। न्यूज़ीलैंड की बंगलादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज़ीलैंड 70 फीसदी अंकों पर ही रहेगा। उसने अधिकतम 600 अंकों में से 420 अंक हासिल कर लिए हैं। न्यूज़ीलैंड यही उम्मीद करेगा कि किसी अन्य टीम के 70 फ़ीसदी से ज्यादा अंक नहीं हो। उदाहरण के लिए यदि इंग्लैंड अपने सभी शेष मैच जीत लेता है और दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 या 2-0 के अंतर से जीत लेती है तो न्यूज़ीलैंड के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज बची है। ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ चौथा टेस्ट हारने के बाद पहले से तीसरे स्थान पर फिसल गया है। फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की सीरीज में दो टेस्ट जीतने होंगे और किसी भी हार से बचना होगा। यदि दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू सीरीज जीत ली तो ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।

इंग्लैंड: इंग्लिश टीम के पास भारत के खिलाफ चार टेस्ट बचे हैं और यदि वह यह सीरीज 3-0 या 4-0 के अंतर से जीत ले तो उसके फाइनल में पहुंचने की सम्भावना मजबूत हो जायेगी।

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका के पास पाकिस्तान में दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज बची जिसकी अभी पुष्टि होनी है। दक्षिण अफ्रीका के 40 प्रतिशत अंक है। इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत से दक्षिण अफ्रीका की संभावनाएं समाप्त हो चुकी हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और बंगलादेश यदि अपने शेष मैच जीत भी लें तो भी फ़ाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे।

Tags: cricket newsdubaiEnglandhindi newsICC Test Championshipindia vs englandIndia will win the seriessports newsTo reach the finalsआईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप
Previous Post

इस जिले में 7000 करोड़ की लागत से बनेगा पहला स्पोर्टस विश्वविद्यालय

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली में कई जगहों पर मेट्रो सेवा की गई बंद

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Next Post
delhi metro

ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली में कई जगहों पर मेट्रो सेवा की गई बंद

यह भी पढ़ें

Lanco project

लैंको परियोजना में बॉयलर फटने से 13 मजदूर घायल, CM योगी ने दिये जांच के आदेश

04/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

23/04/2025
KGF 2

KGF-2 का इंतजार हुआ खत्म, सामने आई रिलीज होने की नई तारीख

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version