• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के आखिरी मंगला गौरी व्रत आज, ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

Writer D by Writer D
05/08/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mangala Gauri

Mangala Gauri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) का महीना भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन इस महीने में आने वाले मंगलवार के दिन मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत का भी विशेष महत्व है। इस दिन माता पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस साल सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत कल है और इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का भी विशेष विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत के दिन हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष शांत होता है। इसके साथ ही यह व्रत उन लोगों के लिए भी बहुत लाभदायक है, जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है या फिर किसी कारणवश अशुभ फल दे रहा है।

मंगल दोष क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में मंगल दोष को एक गंभीर दोष माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली के लग्न भाव, चौथे भाव, सातवें भाव, आठवें भाव या बारहवें भाव में मंगल ग्रह स्थित होता है, तो इसे मंगल दोष कहते हैं। यह दोष व्यक्ति के विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में परेशानियां और अन्य कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

हनुमान जी की पूजा से कैसे दूर होता है मंगल दोष?

हनुमान जी को मंगल देव का ही दूसरा रूप माना जाता है। इसलिए मंगलवार के दिन उनकी पूजा करने से मंगल ग्रह से संबंधित सभी दोष दूर होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, हनुमान जी की पूजा से व्यक्ति के जीवन से भय, शत्रु और बाधाएं समाप्त होती हैं। मंगला गौरी व्रत के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।

मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत की पूजा विधि

सावन के आखिरी मंगला गौरी (Mangala Gauri) व्रत पर आप माता पार्वती के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी इस तरह कर सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और माता पार्वती और हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। माता पार्वती को सिंदूर, अक्षत, धूप, दीप, फूल, फल और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।

हनुमान जी को लाल वस्त्र, चमेली का तेल, सिंदूर, फूल, अक्षत और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।पूजा के बाद आरती करें और हनुमान जी से मंगल दोष को शांत करने की प्रार्थना करें।

Tags: Mangala Gauri
Previous Post

अगस्त महीने में पंचक कब से लगेगा, इन बातों का रखें खास ध्यान

Next Post

कुंडली के 12 भावों में बंटा है आपका जीवन, जानिए किस भाव का कौन है स्वामी ग्रह

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Kundali

कुंडली के 12 भावों में बंटा है आपका जीवन, जानिए किस भाव का कौन है स्वामी ग्रह

यह भी पढ़ें

Jammu and Kashmir

जम्मू और कश्मीर सरकार ने 19 अगस्त तक हाई स्पीड इंटरनेट पर लगाया प्रतिबंध

11/08/2020
champat rai

समाज को गुमराह करने के लिए लगाए जा रहे आरोप : चंपत राय

14/06/2021
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा, आएंगी 400 से ज्यादा सीटें: साय

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version