• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों से जुड़े तीन विधेयकों को सदन में पेश करेगी केंद्र सरकार

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तीन श्रम सुधार विधेयकों को मंजूरी Three Labor Reform Bills approved

तीन श्रम सुधार विधेयकों को मंजूरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राज्यसभा में रविवार का दिन खासा महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों से जुड़े तीन विधेयकों को सदन में पेश किया जाना है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष इसे राज्यसभा में रोकने का भरपूर प्रयास करता हुआ नजर आ सकता है। दूसरी तरफ, सरकार ने भी विधेयकों को पास कराने के लिए अपनी पूरी तैयार कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन विधेयकों को सदन में पास कराने के लिए विपक्षी पार्टियों को भी अपने खेमे में करने में जुट गई है। बताया गया है कि सरकार विधेयकों को लेकर शिवसेना और एनसीपी के साथ संपर्क में है। दोनों ही पार्टियों का इन विधेयकों से जुड़ी शंकाओं को दूर किया जा रहा है।

कलकत्ता विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा के लिए 24 घंटे की जगह मिलेंगे सिर्फ 3 घंटे

गौरतलब है कि इन विधेयकों को लोकसभा में पारित करा लिया गया था, क्योंकि सरकार के पास बहुमत था। वहीं, लंबे समय से एनडीए की सहयोगी रहे अकाली दल ने इसका विरोध किया। विधेयकों के विरोध में हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इन विधेयकों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं, खासतौर पर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में।

राज्यसभा में बीजेडी के 9, एआईएडीएमके के 9, टीआरएस के 7 वाईएसआर कांग्रेस के 6 और टीडीपी के 1 सदस्य हैं। गौरतलब है कि इन पार्टियों द्वारा अक्सर ही सरकार को सदन में समर्थन दिया जाता रहा है, इसलिए सरकार को यकीन है कि इस बार भी इनसे समर्थन हासिल हो सकता है।

राज्यसभा में कांग्रेस के 40 सांसद हैं और वह सदन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस की तरफ से लगातार इस बिल का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए में अन्य पार्टियों के सदस्यों और टीएमसी के सांसदों को मिलाकर विपक्ष के पास संख्याबल 85 के करीब है। इनमें एनसीपी के चार और शिवसेना के तीन सांसद भी हैं, जिनसे सरकार ने भी संपर्क किया है।

अमेरिका में प्रतिबंध झेल रही चीनी एप टिकटॉक को बड़ी राहत दी, ओरेकल डील पर ट्रंप ने लगाई मुहर

वहीं, राज्यसभा के 10 सांसद कोरोना संक्रमित हैं और कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। इसमें भाजपा, कांग्रेस आदि के सांसद शामिल हैं। दूसरी तरफ, अलग-अलग पार्टियों के 15 सांसद इस सत्र में भाग नहीं ले रहे हैं। इसे देखते हुए इन विधेयकों को पारित कराने में सरकार को खासा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विपक्ष की तरफ से इन विधेयकों को सेलेक्ट कमेटी में भेजे जाने की मांग है, अगर सरकार बहुमत जुटाने में नाकामयाब रहती है तो विपक्ष की मांग सरकार को माननी पड़ सकती है।

Tags: akali dal will protest in housebjpcongressfarm billsfarm bills in rajya sabhaFarmers billsfarmers protestncp shiv senaRajya Sabharajyasabhaselect committee
Previous Post

ऑक्सफोर्ड में कोरोना वैक्सीन के थर्ड फेज ट्रायल को SII पूरी तरह से तैयार, अगले हफ्ते होगा शुरू

Next Post

नदी में गिरी बस, 14 यात्रियों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
bus accident

नदी में गिरी बस, 14 यात्रियों की मौत

यह भी पढ़ें

32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं

यूपी के 32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं मिला

10/02/2021
Budget

मोदी सरकार 2.0 के अंतिम बजट सत्र आज से, सीतारमण पेश करेंगी अंतरिम बजट

31/01/2024
Badruddin Ajmal

इस महीने घर में रहे मुसलमान, ट्रेन का सफर करने से बचे: बदरुद्दीन अजमल

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version