• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छ भारत के तहत बनने वाले शौचालय रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं : योगी

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि स्वच्छता के माध्यम से ही समाज को एक बेहतर दिशा दी जा सकती है और शौचालय नारी गरिमा व सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसीलिए शौचालय को ‘इज्जतघर’ नाम दिया गया है।

श्री योगी ने आज यहां यह बात अपने सरकारी आवास पर आयोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान/वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत 7,053.45 करोड़ रुपये की कुल लागत के 18,847 सामुदायिक शौचालयों और 377 पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा 35,058 सामुदायिक शौचालयों व 21,414 पंचायत भवनों का शिलान्यास के मौके पर कही। शिलान्यास और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया।

मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में जिन 21,414 पंचायत भवनों और 35,058 शौचालयों का आज शिलान्यास हो रहा है, यह सभी कार्य एक समय सीमा के अंदर कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए संपन्न होंगे: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/ed9QuemcpJ

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 19, 2020

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मानना है कि स्वच्छता के माध्यम से ही समाज को एक बेहतर दिशा दी जा सकती है। शौचालय नारी गरिमा व सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसीलिए शौचालय को ‘इज्जतघर’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की कीमत क्या हो सकती है, इसका महत्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में हमें देखने को मिलता है, जहां इन्सेफेलाइटिस से बड़ी संख्या में लोग काल कवलित हो जाते थे। इन्सेफेलाइटिस से होने वाली मौत के आकड़ों में 95 प्रतिशत की कमी आयी है।

बाराबंकी : चार दिन पूर्व अपहृत छात्रा का शव बरामद, युवक पर मुकदमा दर्ज

श्री योगी ने कहा कि इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराये गये कार्य का भी महत्वपूर्ण योगदान है। स्वच्छता से हमारे जीवन में व्यापक परिवर्तन आते हैं। यह बातें यूनिसेफ जैसी संस्थाएं भी स्वीकार करती हैं। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 02 करोड़ 61 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालय बनाये गये हैं। इस तरह प्रदेश सरकार ने निर्धारित समय से पूर्व उत्तर प्रदेश को ओ0डी0एफ0 मुक्त करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। प्रदेश में लगभग 59,000 ग्राम पंचायतें हैं, जहां सामुदायिक शौचालय निर्मित हो रहे हैं। इन सामुदायिक शौचालयों में नियमित साफ-सफाई हेतु महिला स्वयं सहायता समूह में से किसी एक महिला का चयन कर उसे 6,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत कई जनपदों में महिलाओं के लिए ‘पिंक सामुदायिक शौचालय’ भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 43 प्रतिशत महिला ग्राम प्रधान हैं। जो प्रदेश में महिलाओं की प्रगतिशील सोच को दर्शाता है।

Tags: 24ghante online.comcm yogicm yogi news todayLatest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsUP Poltics
Previous Post

राज्य की सभी पंचायत भवनों को इंटरनेट से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है : योगी

Next Post

इनोवेशन और विज्ञान में निवेश करने वालों का होगा भविष्य : मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
आत्मनिर्भर भारत अभियान self-reliant India campaign

इनोवेशन और विज्ञान में निवेश करने वालों का होगा भविष्य : मोदी

यह भी पढ़ें

suicide

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला, नोट में लिखी ये बात

16/03/2021
Vomiting after drinking milk

आपका बच्चा भी करता है दूध पीने के बाद उलटी तो जान लें कारण

11/11/2021
पावित्रा पुनिया , माहिरा शर्मा और पारस छाबरा

जानिए माहिरा शर्मा ने बिग बॉस 14 की पवित्रा पुनिया पर निशाना साधते हुए क्या कहा

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version