• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tokyo Olympic: मैरीकॉम को मिली हार, सोशल मीडिया पर लोग बोले- आप प्रेरणा हो

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Mary Kom

Mary Kom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय खेल प्रेमियों को एक बड़ा झटका लगा जब पदक की उम्मीद बॉक्सर मैरीकॉम को करारी हार झेलनी पड़ी. मैरी को  महिला मुक्केबाजी में 51 किलो वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की बॉक्सर वैलेंसिया ने 3-2 से हरा दिया.

लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मैरी से पूरे देश को पदक की उम्मीद थी लेकिन उनका सफर प्री-क्वार्टर में ही थम गया. मैरी ने 38 साल की उम्र में जिस तरह का खेल दिखाया, उससे सभी प्रभावित हुए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी के खिलाफ तीसरे और अंतिम राउंड में वैलेंसिया ने बाजी मारी और इस तरह मैरीकॉम का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया. अनुभवी बॉक्सर मैरी टोक्यो में सिर्फ एक जीत ही हासिल कर सकीं और दूसरे मुकाबले में उन्हें हार मिली. सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने लिखा- गर्व है भारत की बेटी पर, शाबाश.

Tokyo Olympic: मेडल के करीब पहुंची सिंधु, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैरीकॉम का टोक्यो ओलंपिक में सफर थमा लेकिन क्या कमाल खेलीं 38 साल की मुक्केबाज. प्रेरणा हैं जिस तरह उन्होंने दूसरे राउंड में वापसी की. कुछ का यह भी मानना है कि मैरी अब अपने करियर को भी अलविदा कह देंगी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके संन्यास को लेकर भी बातें कहीं और उनके करियर को बेहतरीन बताया.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की और कहा कि 38 साल की उम्र में भी इस तरह खेलना प्रेरणादायक है.

हैरानी की बात ये है कि मैरी ने सपाट नीली बॉक्सिंग जर्सी पहनी हुई थी जिसमें भारत का नाम प्रिंट नहीं था. मैरीकॉम ने साल 2012 लंदन ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मैरी को जैसे ही परिणाम का पता चला तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उसे स्वीकार किया और अपनी विपक्षी खिलाड़ी वैलेंसिया को गले से लगाया.

Tags: mary kom world championshipTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

अक्षरा सिंह की शॉर्ट ड्रेस फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस ने पूछा- पेंट कहां है?

Next Post

नई शिक्षा नीति के 1 साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं लॉन्च की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
Next Post
नई शिक्षा नीति को एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं लॉन्च की

नई शिक्षा नीति के 1 साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, शिक्षा से जुड़ी योजनाएं लॉन्च की

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन के महीने में करें शिव के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन

04/07/2023
Karwa Chauth

दांपत्य जीवन में गहरा होगा प्यार, करवा चौथ पर करें ये उपाय

05/10/2025
जौनपुर खूनी संघर्ष

जौनपुर खूनी संघर्ष : लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार समेत चार निलंबित

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version