• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Surya Grahan

surya grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार के दिन लगने वाला है। 4 दिसंबर को लगने वाला ये ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर को चंद्रमा ग्रहण लगा था। ये ग्रहण खग्रास यानी कि पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

आइए जानते हैं  कि ये सूर्य ग्रहण भारत में कितने बजे लगेगा और भारत पर इसका क्या असर होगा। दुनिया के किन हिस्सों में साल का सूर्य ग्रहण अच्छी तरह दिखेगा और आप लाइव कहां इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं, जानिए हर सवाल का जवाब-

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 8 मिनट होगी। ये ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सुबह लगने की वजह से ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में नजर ना आने की वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

क्या सूतक काल माना जाएगा?

4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में नजर ना आने की वजह से इस बार सूतक के नियम (Sutak Kaal) नहीं माने जाएंगे। साथ ही ग्रहणकाल के दौरान मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं लगेगी। सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगी।

कहीं आप तो नहीं कर रहे मंत्र जाप के दौरान गलतियां, नियम जान पाएं पूर्ण फल

इस सूर्य ग्रहण की खास बातें

यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। इस ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि इसमें सूर्य का संयोग केतु से बनने जा रहा है। साथ ही इस ग्रहण में चन्द्रमा और बुध का योग भी होगा। सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है। इसके अलावा इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ शनि अमावस्या का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। शनि देव को सूर्य का पुत्र कहा जाता है। ऐसे में इस ग्रहण के प्रभाव से शनि और सूर्य दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है।

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करे ये उपाय

ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें। सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें। आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं।

Tags: purn surya grahansurya grahansurya grahan 2021surya grahan timingSutak kaal
Previous Post

कंगना रनौत की कार पर हुआ हमला, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Next Post

शहनाज ने भाई के हाथ पर छुआ सिद्धार्थ का टैटू, फोटो देख फैंस हुए भावुक

Writer D

Writer D

Related Posts

SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
hair
फैशन/शैली

सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/07/2026
Next Post

शहनाज ने भाई के हाथ पर छुआ सिद्धार्थ का टैटू, फोटो देख फैंस हुए भावुक

यह भी पढ़ें

मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा

20/11/2021
Piyush Goyal

भाजपा की कार्यप्रणाली देख दुनिया है हैरानः पीयूष गोयल

14/12/2025

नए लुक में कहर ढा रही हैं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version