• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीभ के छाले पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

Writer D by Writer D
08/08/2023
in फैशन/शैली
0
tongue blisters

tongue blisters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग प्राचीन समय से ही घरेलू नुस्खों को तवज्जो देते हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट दवाइयों के मुकाबले नगण्य होते हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खें जीभ के छालों (Tongue Blisters) से भी जुड़े होते हैं। जीभ के छाले अक्सर चोट या किसी अंतर्निहित बीमारी के कारण होते हैं। छाले होना कोई गंभीर समस्यां नहीं है। यह आम बात है और हर व्यजक्ति को कभी न कभी जीभ या मुंह में छाले (Tongue Blisters) की समस्याो होती ही है। इसकी वजह से न सिर्फ स्वाद प्रभावित होता है बल्कि पीड़ित व्यक्ति को जीभ पर काफी दर्द भी महसूस होता है, नतीजतन व्यक्ति से कुछ भी खाया पिया तक नहीं जाता। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की बजाय यहां बताए जा रहे नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इन नुस्खों से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

बेकिंग सोडा

जीभ के छालों (Tongue Blisters) से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा मददगार है। अगर इन छालों के वजह से आपको काफी दर्द और सूजन का सामना करना पड़ रहा है तो अपने मुंह को आधे कप गर्म पानी और एक टी स्पून बेकिंग सोडा के मिक्सचर से धोएं। इसके साथ आप इन दोनों का पेस्ट बना कर भी अपने जीभ पर लगा सकते हैं।

नमक

नमक छाले (Tongue Blisters) से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। नमक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से लडने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नमक को एक कप पानी में अच्छी तरह से मिलाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। ये उपाय दिन में कई बार दोहराएं। ऐसा करने से मुंह के छाले ठीक होने में मदद मिलेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने वाले कई गुण पाए जाते हैं। ये अपने प्राकृतिक उपचार के लिए जाने जाते हैं। एलोवेरा जेल को छाले पर लगाने से दर्द और सूजन से जल्दी राहत मिल सकती है। आपको बस ताजा जेल छाले पर लगाना है और 5-10 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर धो लेना है।

लौंग का तेल

लौंग में एगुनोल होता है जो कि सूजन-रोधी और बैक्टीमरिया-रोधी गुणों से युक्तन होता है। जीभ के छाले ठीक करने के लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की 3 से 4 बूंदें डालें और इस मिश्रण से कुल्लास करें। आपको ये उपाय दिन में तीन से चार बार करना है।

दही

दही एक प्राकृतिक रुप से पाया जाने वाला प्रो बायोटिक पदार्थ है। दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं और छाले से जुड़े किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन का इलाज कर सकते हैं। हर रोज कम से कम एक बार दही का सेवन करने से छाले ठीक किए जा सकते हैं।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जीभ के छाले को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। छाले पर नारियल के तेल को भीगी हुई रुई से लगाएं। फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से अपना मुंह धो लें।

शहद

कई वैज्ञानिक शोध के अनुसार, यह पता चला है कि शहद नैचुरल एंटीबैक्टीरियल होता है जो तरह-तरह के घावों और चोट को ठीक करने में मददगार है। जीभ के छालों से राहत पाने के लिए इसे अपनी जीभ पर लगाएं या गर्म पानी में शहद मिला कर पी जाएं। इस घरेलू उपाय को दो से तीन बार रोजाना अपनाएं।

तुलसी

तुलसी में एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीपरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जीभ पर छाले से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का इस्ते माल भी कर सकते हैं। तुलसी की दो-तीन पत्तियां लें और उन पर नमक डालकर चबाएं। तुलसी का जो रस निकले उसे अंदर निगल लें। ये उपाय दिन में दो से तीन बार करें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है इसीलिए जीभ के छालों को ठीक करने में इसे प्रभावशाली माना जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरोक्साइड को पानी में मिलाना चाहिए। याद रखें कि दोनों इंग्रेडिएंट्स को समान मात्रा में मिलाना है। अब रुई के गोले से इस मिक्सचर को अपने जीभ पर लागएं और कुछ देर बाद गर्म पानी से अपने मुंह धो लें।

Tags: effective home remedies for tongue blistershealing tongue blisters with home remedieshome remedies for tongue blistershome remedies to soothe tongue blistershow to get rid of tongue blisters naturallynatural remedies for tongue blistersremedies for painful tongue blisterstongue blister relief at hometongue blister remediestongue blister treatment at home
Previous Post

ट्रेन की चपेट मे आने से एक की मौत

Next Post

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ऐसे ख्याल रखें पति

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Next Post
Pregnancy

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ऐसे ख्याल रखें पति

यह भी पढ़ें

Banaras Hindu University

BHU में विद्यार्थियों का धरना-प्रर्दशन जारी, आज भी बंद रहा मुख्य द्वार

24/02/2021
bus overturn

उमरा करने मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, 20 की मौत

28/03/2023
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी से डेनमार्क के राजदूत ने शिष्टाचार भेंट की

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version