• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निजीकरण के विरोध में बैंक हड़ताल का पहले दिन, 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bank strike

Bank strike

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बैंको के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश में करीब 30 हजार करोड़ रूपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।

बैंक कर्मियों का संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के सूत्रों ने दावा किया कि हड़ताल से लखनऊ में करीब 2500 करोड़ तथा प्रदेश में 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के लखनऊ जिले की 905 शाखाओं के दस हजार बैंक कर्मी तथा प्रदेश की 14 हजार शाखाओं के दो लाख बैंककर्मी हड़ताल में शामिल रहें। लखनऊ में 990 एवं प्रदेश के 12000 एटीएम मशीनों में से कई मशीनों में कैश समाप्त होने से लोग अपना पैसा नहीं निकाल सके।

लखनऊ में स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय के सामने विशाल सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद बैंक कर्मियों ने प्रर्दशन किया। बैंक हड़ताल के समर्थन में कई संगठन आगे आये है, जिनमें आर्यावर्त बैंक के 26 जिलों के सात हजार बैंककर्मी तथा देश के 45 ग्रामीण बैंको के एक लाख बैंककर्मी भी हड़ताल में शामिल हैं।

जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर चलाई गोली, बचाव में आई पड़ोसी महिला भी घायल

सभा में नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलॉइज (एनसीबीई) के प्रदेश महामंत्री के.के.सिंह ने बताया कि “बड़े औद्यौगिक घरानों ने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर बैंको को खूब लूटा है, आज बैंकों के कुप्रबन्धन के चलते अनेक घोटाले उजागर हो रहे हैं, इस स्थिति के लिये बैंककर्मी नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव जिम्मेदार है। सरकार उसे रोकने के बजाय बैंको का निजीकरण कर आमजन की सामान्य बैंकिग सुविधाएं छीनना चाहती है। यह विरोध बैंककर्मियों का ही नहीं बल्कि आमजन का विरोध है।”

आल इण्डिया बैंक आफीसर्स कन्फेडरेशन (आयबाक ) के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि केन्द्रीय वित्तमंत्री ने बजट भाषण में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के नाम पर आईडीबीआई बैंक तथा सार्वजनिक क्षेत्र के दो अन्य बैंको को निजी क्षेत्र में बेच देने की बात कहकर सरकार का इरादा बता दिया है मगर बैंककर्मी सरकार को मनमानी नहीं करने देगी।

बदमाशों ने लूटी थी ओप्पो के इंजीनियर की कार, चौकी प्रभारी समेत चार लाइन हाजिर

फोरम के प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा ने कहा “ सरकार बैंको का निजीकरण करके बैंको में जनता की धनराशि को चन्द पूॅजीपतियों के हाथ सौंपकर उनके निजी स्वार्थ पूरा करना चाहती है। बैंककर्मी तथा आमजन इसे किसी तरह सफल नहीं होने देंगे।” हड़ताल के दूसरे दिन कल की सभा व प्रदर्शन इण्डियन बैंक शाखा हजरतगंज के सामने 11.30 बजे होगी।

Tags: bank strikeup news
Previous Post

कनिष्ठ अभियंता 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Next Post

दुर्दांत विकास दुबे का बहनोई लखनऊ से गिरफ्तार, जालसाजी का लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Vikas Dubey's brother-in-law arrested

दुर्दांत विकास दुबे का बहनोई लखनऊ से गिरफ्तार, जालसाजी का लगा आरोप

यह भी पढ़ें

Adar Poonawala

सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर से ठगी, अदार पूनावाला के नाम पर हड़पे 1 करोड़

10/09/2022
akshay tritiya

अक्षय तृतीया पर बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का योग, जानें इसका महत्व

12/05/2021
कार ने मारी टक्कर

लखनऊ : बेकाबू कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version