• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में IAS असफरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में आज आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गयी , जिसमे बड़े पैमाने पर अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। कुछ अधिकारियों के महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है , वहीँ कुछ अधिकारियों को अहम् जिम्मेदारी दी गयी है।

आज जारी लिस्ट में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। दिलीप जावलकर को स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली बनाया गया है एवं उनसे सचिव धर्म एवं संस्कृति का पदभार वापस लिया गया है। एसए मुरुगेशन से सचिव लघु सिंचाई का पदभार वापस लिया गया है। डॉ पंकज पांडे को सचिव गन्ना- चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदरी दी गयी है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई व धर्म एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। भूपाल सिंह मनराल से सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

चंद्रेश कुमार यादव से सचिव गन्ना- चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

 

डॉ आर राजेश कुमार से निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनय शंकर पांडे को जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री सी रविशंकर से जिलाधिकारी हरिद्वार का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का दायित्व दिया गया है। आनंद स्वरूप से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान व तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन भदौरिया से जिलाधिकारी अल्मोड़ा का पदभार वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। स्वाति भदौरिया को अपर सचिव नागरिक

उड्डयन बनाया गया है। वंदना सिंह को जिला अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। हिमांशु खुराना को जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। आशीष भट्टगाई को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है। सविन बंसल को परियोजना प्रबंधक यू ई ए पी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

रामविलास यादव से अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व हटाया गया है। झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपत्ति एवं राज्य संपत्ति अधिकारी का दायित्व दिया गया है , वहीँ उनसे अपर सचिव युवा कल्याण वापस ले लिया गया है। अरुणेंद्र सिंह चौहान से प्रबंध निदेशक हिलटरों एवं निदेशक आइटीडीए वापस लेकर उन्हें अपर सचिव वित्त का दायित्व दिया गया है।

बाध्य प्रतीक्षारत अभिषेक रुहेला को आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण एवं सिंचाई , देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग, प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग का दायित्व वापस लिया गया है। अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षारत वेदी राम को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन एवं तकनिकी शिक्षा का दायित्व दिया गया है। संजय सिंह टोलिया को निदेशक जनजाति निदेशालय का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

Tags: transferUttrakhand News
Previous Post

दो तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

Next Post

जिस दल मे हम होगे 2022 मे उसी दल की सरकार बनेगी : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
Shivpal Yadav

जिस दल मे हम होगे 2022 मे उसी दल की सरकार बनेगी : शिवपाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने 501 km/h की रफ़्तार वाली बुलेट ट्रेन में किया सफर

26/02/2026
cyber crime

रेलवेकर्मी के खाते से जालसाजों ने उड़ाए पचास हजार रुपए, पड़ताल में जुटी साइबर सेल

02/03/2021
jos buttler

बटलर ने कहा- टी20 में ऐसे ज्यादा मैच नहीं जीत सकते

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version