• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Writer D by Writer D
07/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Transport Corporation

UP Transport Corporation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुनिश्चित रोजगार योजना के अर्न्तगत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) (Transport Corporation) , उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के माध्यम से प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में ऑटोमोटिव सेक्टर में फोर व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन कोर्स संचालित कर रहा है। इसमें 24 युवा आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

24 छात्रों के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण

इस कोर्स के तहत अभ्यर्थियों के आवासीय प्रशिक्षण के लिए परिवहन निगम (Transport Corporation) के विभिन्न क्षेत्रों से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार 27 अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है, जिसमें से 24 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 01 सितंबर से प्रारम्भ हो चुका है। एक अभ्यर्थी एक्सीडेंट और 2 अन्य पारिवारिक कारणों से कोर्स में सम्मिलित नहीं हो सके। संस्थान द्वारा इस तरह का आवासीय कोर्स पहली बार संचालित किया जा रहा है।

निशुल्क मिलेगा स्टडी मैटेरियल

सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण संस्थान के हास्टल में रहने की व्यवस्था की गई है। इन अभ्यर्थियों को एएसडीसी दिल्ली से प्रशिक्षित एवं टीओटी पास प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक अटेण्डेंस हास्टल में प्रातः 08:00 बजे एवं रात्रि में 8:00 बजे तथा क्लास ट्रेनिंग के समय प्रातः 09:30 बजे एवं सायं 04:00 बजे होगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल

सभी अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल एवं थ्यौरी क्लास का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इन्हें दो सेट यूनीफार्म एवं स्टडी मैटेरियल भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल से एसेसमेन्ट (परीक्षा) कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की कार्यशालाओं में सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत पीस मिल वर्क पर रखा जाएगा।

इन जिलों के प्रशिक्षुओं को मिल रहा प्रशिक्षण

क्षेत्र                अभ्यर्थियों की संख्या
आगरा              13
बरेली                03
हरदोई               06
कानपुर             02
इटावा              03
कुल                27

Tags: Lucknow NewsTransport Corporationup news
Previous Post

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल

Next Post

3 महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Cattle

3 महीने में निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने के निर्देश

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

करोड़ो की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामले दर्ज

01/06/2021
Samosa

इस समोसे खाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, पर शर्त है ….

29/10/2022
Feng shui

घर से नेगेटिव एनर्जी हो जाएगी दूर, आज ही लाएं ये चीजें

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version