• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Assembly Monsoon Session: अतीक-अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
07/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Atiq-Ashraf

Atiq Ahmed, Ashraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) का आज से मानसून सत्र (Monsoon Session शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) को भी विधानसभा के सदस्यों ने याद किया। विधानसभा सदस्यों ने 12 दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले लोकसभा में भी सांसदों ने अतीक अहमद को याद किया था। दोनों भाइयों का अपना राजनीतिक इतिहास है। वे अलग-अलग दलों से कई बार विधायक रहे हैं।

विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता सदन योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) , नेता विधान मण्डल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा, नेता विधान मण्डल दल जन सत्ता दल रघुराज प्रताप सिंह, बसपा नेता उमा शंकर सिंह और सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर समेत सभी दलों के नेता सदन में मौजूद रहे।

दिवंगत विधायकों में सत्तार अहमद अंसारी, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, सुजान सिंह बुन्देला, शारदा प्रताप शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अवनीश कुमार सिंह, हरद्वार दुबे, अबरार अहमद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अतीक अहमद शामिल थे।

Atiq Ashraf 07 08 2023 1280 720

अतीक (Atiq Ahmed) -अशरफ का राजनीतिक सफर

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने 1989 में निर्दलीय के रूप में इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट जीतकर यूपी की राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद लगातार दो बार इसी सीट से जीते। 1993, 1996 में अतीक ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ा। समाजवादी पार्टी ने बाद में अतीक अहमद को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने 2002 में अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित

2003 में सपा में वापसी की और 2004 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से जीत हासिल की। इसी तरह उनके भाई अशरफ भी यूपी विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2005 में राजू पाल की हत्या के बाद हुए चुनाव में उन्होंने इलाहाबाद पश्चिम सीट से जीत हासिल की।अशरफ राजू पाल की हत्या के आरोपियों में से एक था। प्रयागराज लाए जाने से पहले वह बरेली जेल में बंद था।

सीएम योगी ने विधानसभा में माफिया को दी थी धमकी

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर का इकलौता चश्मदीद उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में एक था। अतीक ब्रदर्स की प्रयागराज में पुलिस की घेरेबंदी में तीन लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा था। सीएम योगी(CM Yogi)  ने भी पलटवार किया था और कहा था कि सरकार माफिया राज खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने इसी साल फरवरी में विधानसभा में धमकी दी थी कि वह “माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे।”

Tags: Lucknow NewsMonsoon SessionUP Assemblyup newsup vidhansabha
Previous Post

AIIMS में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर

Next Post

‘हम चाहते है देश की आवाज बनें योगी’, अखिलेश ने बोला हमला, BJP ने यूं ली चुटकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा सत्र आज से, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

22/10/2026
Next Post
UP Assembly

'हम चाहते है देश की आवाज बनें योगी', अखिलेश ने बोला हमला, BJP ने यूं ली चुटकी

यह भी पढ़ें

इस तूफान ने मचाया मौत का ‘तांडव’, तबाही देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

18/12/2021
डकैती

रामपुर : फ्लिपकार्ट के गोदाम में लाखों की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

02/11/2020
Know how bank fraud is done with QR code, SBI cautioned customers

जानिए कैसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड, SBI ने किया ग्राहकों को सावधान

04/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version