• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में साधुओं की जान पर आफत , अब अलीगढ़ के बरला में साधु की हत्या

Desk by Desk
13/10/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Murder

हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

अलीगढ़। यूपी में इस समय साधु की जान पर आफत बन आई है। एक के बाद एक हत्या की घटनाएं योगी सरकार के राज पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। मंगलवार को अलीगढ़ जिले में गांव परोरा में एक साधु की हत्या का मामला उजागर होने से सनसनी फैल गई। 65 वर्षीय साधु कुंवरपाल का शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

6 महीने में तीन साधुओं की हत्या, चार की रहस्यमय मौत

अभी रविवार को हर गोण्डा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मार दी गई थी। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले छह महीने के भीतर तीन साधुओं की हत्या हो चुकी है। तो चार साधुओं की मौत का रहस्य बरकरार है। दो घटनाओं को छोड़कर अन्य किसी का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। विपक्षी दलों ने साधुओं की मौत को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

रेलवे ने त्योहारों पर 392 स्पेशल ट्रेनों का यात्रियों को दिया तोहफा, इन तारीखों में होगा संचालन

एक दिन पहले बागपत जिले की यमुना नदी में साधु की लाश बरामद हुई तो राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बना लिया। यूपी कांग्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट में दावा किया है कि दो साल में 20 साधुओं की हत्या हुई है। इस रिपोर्ट में कांग्रेस ने एक मैप बनाया है। मैप में उल्लेख है कि प्रदेश में कहां-कहां साधुओं को निशाना बनाया गया है। बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर और मेरठ में हुई साधुओं की मौत का भी जिक्र है।

जानें कब –कब कहां हुई हत्या?

28 अप्रैल 2020 : बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में मंदिर में सो रहे दो साधुओं गरीबदास उर्फ जगनदास व शेर सिंंह उर्फ सेवादास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुरारी की गिरफ्तारी हुई।

14 जुलाई 2020 : मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव में शिव मंदिर के सेवादार कांतिप्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अनस कुरैशी ने कांतिप्रसाद के गले में पड़े भगवा दुपट्टे पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर उन पर हमला किया गया।

9 सितंबर 2020 : बिजनौर के ग्राम पहाड़पुर खुर्द में मंदिर परिसर में सो रहे योगानंद महाराज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। सिर से खून निकलता मिला।

24 सितंबर 2020 : मेरठ की सरधना गंगनहर में एक लाश बहती हुई मिली। वेशभूषा से इस बात का पता चला है कि वह कोई साधु की लाश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई।

24 सितंबर 2020 : बागपत के टीकरी कस्बे में एक तालाब किनारे साधु की लाश मिली। वेशभूषा से उसके साधु होने की बात सामने आई। 15 दिन बीतने के बावजूद लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

09 अक्तूबर 2020 : बागपत में निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी में साधु का तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई।

 

Tags: #UP CrimealigarhMurder of a monk in Aligarhmurder of another monk in UPअलीगढ़अलीगढ़ में साधू की हत्यायूपी क्राइमयूपी में एक और साधू की हत्या
Previous Post

IPL 2020 : चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Next Post

खेत की खुदाई में मिले सम्राट अशोक काल के सिक्के, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
Next Post
अशोक काल के सिक्के

खेत की खुदाई में मिले सम्राट अशोक काल के सिक्के, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

T S Krishnamurthy

भारत हमेशा फिलीस्तीन का समर्थक रहा है, कर रहा है मदद: टीएस त्रिमूर्ति

03/12/2020

विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिससे वोटरों को लुभाया जा सके : मानवेन्द्र सिंह

04/02/2022
Reliance Jio

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version