• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेशनल हाइवे में ट्रक ने दो महिलाओं को रौंदा, मौत

Writer D by Writer D
14/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले में आज कानपुर-सागर नेशनल हाइवे की सड़क फिर दो महिलाओं की मौत से लाल हो गई है। तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने पैदल जा रही महिलाओं को रौंद (Tramples) डाला जिससे दो महिलाओं की मौत (Death) हो गई। मृतकों में चाची और भतीजी शामिल है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव निवासी सुशीला (55) पत्नी पलटूराम अपनी सगी चाची राधा (58) पत्नी अयोध्या प्रसाद निषाद के साथ अपने मकान की तरफ पैदल जा रही थी। यह दोनों हाइवे के किनारे जा रही थी। तभी कानपुर से सुमेरपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों महिलाओं को रौंद डाला।

जिससे सुशीला की मौके पर मौत हो गई वहीं राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कई और राहगीर बाल-बाल बचे। घटना की सूचना पाते ही चौकी पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में चाची और भतीजी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा है। कुछेछा चौकी पुलिस इंचार्ज गौरव चौबे ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

बताते हैं कि, हमीरपुर से लेकर मौदहा कोतवाली तक कानपुर-सागर नेशनल हाइवे-34 खूनी हाइवे बन गया है जहां आए दिन एक्सीडेंट होते है। अभी कुछ दिन पहले ही मौदहा क्षेत्र के मकरांव गांव के पास हाइवे में आटो और लोडर की टक्कर में 9 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। इस हादसे के बाद भी मौदहा व सुमेरपुर क्षेत्र में कई एक्सीडेंट हुए है।

टून लेन के इस हाइवे को फोरलेन बनाने के लिए मौदहा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था वही समाजसेवी विजय द्विवेदी ने भी सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास भी फोरलेन हाइवे की मांग को लेकर आन्दोलन किया था लेकिन अभी तक इस हाइवे को फोरलेन बनाए जाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

Tags: accident news up newsHamirpur newsroad accident
Previous Post

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

Next Post

सर्पदंश से बालक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

06/08/2026
House Roof Collapsed
उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जिसे कांग्रेस और सपा ने कभी नहीं पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पूजा: मुख्यमंत्री

06/08/2026
Atiq Ahmed's son Aban dies in a road accident.
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

06/08/2026
Mayawati-Umashankar
Main Slider

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती

06/08/2026
Next Post
Snake

सर्पदंश से बालक की मौत

यह भी पढ़ें

russia_inflation_

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच लगातार बढ़ रही हैं महंगाई

04/03/2022
wind chime

घर में विंड चाइम सुख-समृद्धि के साथ लाती है पॉजिटिव एनर्जी भी

12/09/2021
AIMIM

यूपी में पार्टी के लिए जगह तलाशने निकले ओवैसी, 12 जनवरी को करेंगे पूर्वांचल का दौरा

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version