• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मौसम में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये फेस पैक

Writer D by Writer D
26/06/2025
in फैशन/शैली
0
Sandalwood Face Pack

Sandalwood Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन को मुहांसे, त्वचा का रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए गर्मियों के दिनों में आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन केयर के लिए सदियों से चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। दादी-नानी भी अपने समय में चंदन का खूब इस्तेमाल किया करती थीं जिस चलते बुढ़ापे में भी उनकी त्वचा पर चमक बराबर दिखाई पड़ती है। अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को निखारना चाहती हैं तो चंदन एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चंदन से बने कुछ फेस पैक (Sandalwood Face Pack) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर मुरझाए हुए बेजान चेहरे को भी निखार मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन फेस पैक (Sandalwood Face Pack) के बारे में…

चंदन और दूध का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक को चेहरे पर निखार और चमक पाने के लिए लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन का पाउडर और जरुरतनुसार दूध लें। अब दूध और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक को ठंडे पानी से छुड़ाएं। आपका चेहरा खिला-खिला दिखने लगेगा।

चंदन और हल्दी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

हल्दी और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इस बाउल में एक चम्मच चंदन पाउडर डालें। चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे सादे पानी से धोएं।

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

ऑयली स्किन के लिए चंदन पाउडर के साथ-साथ मुल्तानी मिट्टी को भी फेस पैक में मिलाना चाहिए। आपको 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी चाहिए और इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। होंठों के आस-पास के एरिया को छोड़कर इस्तेमाल करें। इसे सूखने पर धो दें, लेकिन इसके बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

चंदन और शहद का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें आवश्यकता अनुसार शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ताजे पानी का इस्तेमाल करके इसे धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन और टमाटर का फेस पैक (Sandalwood Face Pack)

इस फेस पैक से चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चंदन, टमाटर और मुलतानी मिट्टी की जरूरत होगी। आधा चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच टमाटर का रस डाल दें। मिश्रण को मिक्स करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। गुलाब जल ना हो तो पानी से मिक्स करें। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

Tags: beauty benefits of chandanChandan Face Packchandan face packssandalwood benefitssandalwood skin benefitsSkin CareSkin Care TipsSummer Skin Care Tips
Previous Post

सीएम योगी ने कहा- संविधान हत्या दिवस पर सपा एवं आरजेडी का नहीं आया कोई बयान

Next Post

जानें क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ यात्रा, क्या है इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Lauki ka Dosa
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं लौकी का डोसा, स्वाद और सेहत दोनों पर खरी उतरेगी यह डिश

27/03/2026
Nihari Mutton
खाना-खजाना

खाने का स्वाद बढ़ाएगा निहारी मटन, देखें रेसिपी

27/03/2026
Hair
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

27/03/2026
Tulsi
धर्म

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

27/03/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

27/03/2026
Next Post
Jagannath Yatra

जानें क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ यात्रा, क्या है इसका महत्व

यह भी पढ़ें

बिना मास्क के बकरा

बिना मास्क के घूम रहा था बकरा, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

31/07/2020
mamta banerjee

पत्रकार की मौत पर ममता बनर्जी ने योगी सरकार को घेरा, बोली- स्तब्ध हूं

14/06/2021
Sawan

Sawan: इस दिशा में लगाएं भगवान शिव की तस्वीर, घर में सुख-समृद्धि का होगा संचार

06/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version