• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवट : नेताओं को अपनों से विलग कर देता है अहम ब्रह्मास्मि का भाव

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडेय ‘शांत’

हाथ को अक्सर यह भ्रम बना रहता है कि कमाता तो मैं ही हूं। भोजन पकाता भी मैं हूं। यही नहीं, उसे थाल में सजाकर मुंह तक पहुंचाता भी मैं ही हूं। अगर मैं न रहूं तो सारा शरीर बेकार है। वह नष्ट हो जाएगा। हाथ की यह सोच कुछ हद तक ठीक हो सकती है लेकिन वही हाथ जब शरीर से अलग हो जाता है तो उसमें रक्त का प्रवाह नही हो पाता, वह सूख जाता है और तब उसे अपनी सोच पर तरस आता है जबकि शरीर अपने अन्य अंगों को हाथ का विकल्प बना लेता है।

कुछ यही स्थिति एक दल छोडकर दूसरे दल में जा रहे बयानवीर नेताओं की भी है। वे खुद को ईश्वर से कम मानते ही नहीं। हर नेता यही दावे कर रहा है कि उसकी बदौलत ही अमुक पार्टी मजबूत हुआ करती थी। अब वे पार्टी को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे।

अब उन्हें तो यह भी पता नहीं कि पहले वे जिस पार्टी में होते थे तब इस वाली पार्टी के बारे में कितना कुछ भला-बुरा नहीं कहते थे। वहां साहब की पॉजिशन अच्छी रही होती और वे किसी के तलवे न चाट रहे होते तो इस दल का रुख क्यों करते।

उन्हें लग रहा था कि उनकी जाति का सीएम बन गया तो वे उपमुख्यमंत्री तो बन ही जाएंगे और वह अध्यक्ष पद पर ही लटक गया तो भाग्य उनका खुल जाएगा लेकिन अब उन्हें कौन बताए कि नदी और समुद्र में एक जगह पड़ा पत्थर भी वजनी होता है और नदी की धारा के साथ लुढ़कने वाला पत्थर घिस -घिसकर रोड़ी बन जाता है। किसी भी दल का अपना सिद्धांत होता है।

माननीय बदले, पर नहीं बदली शहर की सूरत

किसी का परिवारवादी और किसी का राष्ट्रवादी।कोई सबकी सोचता और कोई महज अपनी सोचता है। अब इतना तो तय है कि दल छोड़ने वालों की महत्वाकांक्षाएं बड़ी होती हैं लेकिन केवल चाहत ही से बात नहीं बनती, काम भी करना होता है। पात्रता भी विकसित करनी पड़ती है। जनता उस नेता का साथ देती है, जो उसका साथ देता है लेकिन नेता जी तो एक हाथ से ही ताली बजा रहे हैं।

जनता सब समझती है कि आपका पलायन जनता के लिए नहींहैं, अपने लिए है। जनता का नेता तो वही है,जो उसके काम आए। जो खुद मलाई खाए और जनता को मूर्ख बनाए,उसका साथ जनता नही देती। राजनीति में विश्वसनीयता,सेवाभाव और पात्रता जरूरी होती है वरना लोकजीवन से पलायन ही करना पड़ता है। अहम ब्रहसमी का अहमन्यता भाव नेताओं को अपने से दूर कर देता है। अहंकारी वह अभागा है जिसका दुर्दिन में एक भी साथी नहीं होता।

Tags: Election 2022elections 2022mathura newsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

निर्माणाधीन मकान में मिला खून से लथपथ युवक की लाश, हत्या की आशंका

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, साथियों की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
arrested

पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, साथियों की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति की सफलता

07/04/2025
IIT Baba

‘डंडे से मारा और कमरे में बंद…’, IIT बाबा के साथ न्यूज़ रूम में हुई पिटाई

01/03/2025
sanjay singh

1100 खाते में भेजकर बस दिखावा कर रहे है मुख्यमंत्री योगी : संजय सिंह

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version