• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकली नोट छापने वाले झोलाछाप चिकित्सक समेत दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
arrested

Two arrested for printing fake notes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) एवं थाना भोजपुर पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान पीपलसाना के एक गोदाम में छापेमारी की। यहां पर नकली नोट छाप रहे एक झोलाछाप चिकित्सक समेत दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

आरोपितों के पास से 20-20 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये हैं। इसके अलावा आरोपितों के पास से नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। नकली नोट बाजार में खपाने वाली आरोपित युवती अभी फरार है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना के मोहल्ला चौधरियान में मदीना मस्जिद के रहने वाले नाजिम के गोदाम में एसटीएफ और पुलिस ने छापा मारा। मौके पर कमालपुर निवासी झोलाछाप चिकित्सक डॉ. नफीस अहमद और उसके साथी नाजिम दोनों आरोपित 20-20 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को रंगेहाथ दबोच (Arrested) लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि थाना भोजपुर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निकट मदीना मस्जिद निवासी शहनाज के माध्यम से बाजारों में नकली नोट खपाया जाता था। आरोपित शहनाज अभी फरार है।

पकड़ा गया आरोपित डाॅ.नफीस नकली नोट बनाने के कारोबार में लंबे समय से जुड़ा है। उसके खिलाफ मुरादाबाद के थाना मझोला और जिला अमरोहा में कई मुकदमे दर्ज हैं। लगभग आठ माह पूर्व डाॅ. नफीस ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था और जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा इस कारोबार से जुड़ गया। उसके विदेशी लिंक भी तलाशे जा रहे हैं।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

”द केरल स्टोरी” के समर्थन में उतरी कंगना रनौत

Next Post

प्रेमी संग घूमने आई किशोरी से दुष्कर्म, पांच नाविक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Next Post
Maid

प्रेमी संग घूमने आई किशोरी से दुष्कर्म, पांच नाविक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

bse sensex

अच्छे आर्थिक परिणामों और कोरोना टीकाकरण के चलते शेयर बाजार में तेजी के संकेत

10/01/2021
Allahabad High Court

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

25/01/2022
rakhi sawant bath

BB-14: राखी सावंत ने बगीचे में लिया बाथ, राहुल वैध ने किया शैंपू, विडियो वायरल

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version