• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

36 घंटे में स्वर्ण मंदिर के पास दो ब्लास्ट, IED के इस्तेमाल की आशंका

Writer D by Writer D
08/05/2023
in पंजाब
0
IED Blasts

IED Blasts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित हेरिटेज स्ट्रीट में दो दिन के अंदर दूसरा धमाका (Blasts) हुआ है। यह धमाका आज सुबह 6:30 बजे हैरिटेज स्ट्रीट के सामने सारागढ़ी सराय के पास हुआ। इससे पहले शनिवार को रात को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हुआ था जिसे पुलिस ने पहले चिमनी ब्लास्ट बताया था। अब पुलिस को आशंका है कि शनिवार को हुए धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया था।

मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

सोमवार को हुए धमाके (Blasts) के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर पहुंच चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट की आवाज काफी तेज थी और लोगों ने इसके बाद वहां पर धुआं उड़ता हुआ देखा। मेहताब सिंह, एडीसीपी, अमृतसर ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाके की खबर पर प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं। यहां स्थिति सामान्य है। यहां बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीमें पहुंच चुकी हैं। एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई हैं।।’

शनिवार शाम भी हुआ था ब्लास्ट (Blasts)

इससे पहले शनिवार को भी गोल्डन टेंपल के पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था। तब पुलिस कहा था कि यह चिमनी ब्लास्ट था।  शनिवार के धमाके में मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया। इसके बाद ना तो पूरे इलाके को सील किया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई। यहीं नहीं, इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील भी नहीं किया गया। फॉरेंसिक टीम को धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में दिक्कत आ रही है।

IED ब्लास्ट (Blasts)

सोमवार को जो धमाका हुआ उसमें विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था और पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। आशंका है कि पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के माध्यम से धमाका किया गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक (बम) को हेरिटेज पार्किंग में लटकाया गया था और वहीं पर धमाका हुआ। स्थानीय एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किए हैं।

एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश, एक की मौत

शनिवार को हुए धमाके के बाद वहां मौजूद श्रद्धालु घबरा गए थे। जिस जगह यह धमाका हुआ वहां से गोल्डन टेंपल महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि कुछ घरों की खिड़किया भी टूट गईं।

Tags: amritsar newsgolden templeied blastsNational news
Previous Post

एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश, चार की मौत

Next Post

Kerala Houseboat Accident: अब तक 21 की मौत, रेसक्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagtar Singh Hawara
पंजाब

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

15/08/2026
Attari-Wagah Border
पंजाब

अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

15/08/2026
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.
पंजाब

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
Next Post
Kerala Houseboat Accident

Kerala Houseboat Accident: अब तक 21 की मौत, रेसक्यू जारी

यह भी पढ़ें

vaccination

लखनऊ ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगा इतने हजार लोगों को टीका

05/08/2021
15 हजार से ज्यादा शिक्षकों पदों पर निकली भर्ती

यूपी में 4868 टीचरों के पारस्परिक ट्रांसफर की लिस्ट वेबसाइट पर जारी

18/02/2021
Murder

दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, यूपी के इस जिले में मचा हड़कंप

19/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version