• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। लाइन बाजार थाना इलाके में पुलिस स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ बीतीरात को बावरिया गैंग के दो सदस्यों के साथ मुठभेड़ (Encounter) हो गई। वे पुलिस की गोली से घायल हो गए, जिन्हे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। इनके कब्जे से तमंचा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूट की दो चेन और नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने बताया कि लाइन बाजार की थाना पुलिस बीतीरात को प्रसाद तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि, बावरिया गिरोह के बदमाश बलिया से आजमगढ़ रोड होते हुए मड़ियाहूं जाएंगे। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति आजमगढ़ से जौनपुर की ओर आते हुए दिखाई दिए, जिन्हे रुकने का इशारा किया गया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल तेजी चलाते हुए चौकियाधाम जाने वाले रास्ते की तरफ मुड़ गए।

मोटरसाइकिल पर बैठा व्यक्ति जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश घायल होकर गिरे पड़े। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम शामली जनपद के रहने वाले सोमपाल बावरिया और विक्की बताया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डा. संजय कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने पर उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

ताजनगरी में 32 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

Next Post

फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
suicide

फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

यह भी पढ़ें

Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
J&K High Court

8वीं-10वीं पास वालों के लिए सुनहरा अवसर, हाइकौर्ट में निकली 700 से ज्यादा वैकेंसी

12/11/2021
सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव 73 inmates in Sitarganj Central Jail

उत्तराखंड : सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप मचा

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version