• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसा, दो की मौत

Writer D by Writer D
20/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Banke Bihari temple

Banke Bihari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari) में साल में जन्माष्टमी पर एक बार होने वाली मंगला आरती (Mangla Aarti) के दौरान मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार आधीरात करीब दो बजे हुआ। हादसे के वक्त बांके बिहारी मंदिर में जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था।

बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari) में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर रात 12 बजे जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीविग्रह का महाभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी को पीत (पीले) रंग की पोशाक धारण कराई गई और बालरूप में शृंगार कराया गया। इसके बाद ठाकुरजी ने जगमोहन में विशेष रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए।

इसके बाद होने वाली मंगला आरती के साक्षी बनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात लगभग 1ः55 बजे क्षमता से अधिक लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं का दम घुट गया। इनमें नोएडा सेक्टर 99 की निर्मला देवी और वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हैं। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। इस दौरान कई लोग बेहोश हो गए।

चाइनीज मांझा से तीन लोगों की गर्दन कटी

बांके बिहारी मंदिर में मौजूद पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैया अस्पताल भिजवाया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सफोकेशन अधिक हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।

मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की परंपरा नहीं है। यहां ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और रात को निधिवन में रास रचाने जाते हैं। इसलिए सुबह उन्हें उठाया नहीं जाता। ठाकुरजी की मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के दिन होती है। इस दिन कान्हा ठाकुर बनकर रात में भक्तों को दर्शन देते हैं। हादसे के वक्त भी 1ः55 बजे मंगला आरती हो रही थी। इसके बाद कुछ समय के लिए पट बंद किए गए थे। इस दरम्यान क्षमता से अधिक भक्त मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।

Tags: banke bihari mandirmangla aartimathura newsvrindavan news
Previous Post

20 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

हयात होटल पर आतंकी हमला, 10 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Hyatt Hotel

हयात होटल पर आतंकी हमला, 10 की मौत

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

रामलीला मैदान से केजरीवाल की दहाड़, बोले- अहंकारी तानाशाह को देश से हटाना हैं

11/06/2023
Stubble

ना जलाएं पराली, ऑर्गेनिक उत्पाद के रूप में ये है मिट्टी की आत्मा

10/03/2025
Eyes

शाम को बनाए मदहोश इस सनसेट आईज लुक से

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version