• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानी भरे गड्ढे में डूब कर दो बालकों की मौत

Writer D by Writer D
02/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
drowning

6 children died by drowning in a pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले के विंध्याचल क्षेत्र में सोमवार को गेंद निकालने के प्रयास में पानी भरे गड्ढे में डूब (Drowning) कर दो बालकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी स्वर्गीय प्रदीप सिंह का आठ वर्षीय पुत्र प्रत्यक्ष सिंह दस दिन पूर्व सिंदुरिया गांव अपने बुआ के घर आया था। आज दोपहर फुफेरे भाई वैभव (7) पुत्र विकास सिंह के साथ प्रत्यक्ष घर के पीछे बने पानी भरे सोख्ता गड्ढे के पास बॉल से खेल रहे थे। खेल के दौरान बाल पानी भरे सोख्ता गड्ढे में चला गया।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाल निकालने के लिए दोनों बालक गड्ढे में उतर गए और गड्ढे में लगभग छह फीट गहरा पानी होने के कारण डूबने (Drowning) से मौत हो गई।

वैभव के पिता विकास सिंह जब बच्चों को देखने के लिए निकले तो घर के पीछे सोख्ता गड्ढे में दोनों बेसुध हालत में मिले। आनन-फानन में दोनों मृत बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वैभव दो भाईयों में छोटा था। जबकि प्रत्यक्ष इकलौता संतान था।

प्रत्यक्ष के माता-पिता की मौत तीन वर्ष पहले ही हो चुकी है। प्रत्यक्ष का लालन-पालन नदिनी गांव निवासी उसके दादा जिलेदार सिंह कर रहे थे। बच्चों की मौत की जानकारी पर गाव में मातम पसर गया।

Tags: mirjapur news
Previous Post

मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Next Post

भाई ने करायी थी भाई की हत्या, सुपारी किलर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Next Post
Murder

भाई ने करायी थी भाई की हत्या, सुपारी किलर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

tourist places of pakistan

खूबसूरती में कम नहीं हैं पाकिस्तान के पर्यटन स्थल, देखने को उमड़ता है पर्यटकों का हुजूम

20/03/2026
All Parties Hurriyat Conference attached

ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का कार्यालय कुर्क

29/01/2023
Back

पहनना चाहती है बैकलेस चोली, तो बैक को ऐसे बनाएं ग्लोइंग

15/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version