• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है। मुठभेड़ कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पिपरा राम गांव के निकट हुआ है।

एक दिन पूर्व कोतवाली उतरौला में गोवंश और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा लिखा गया था, जिसकी तहकीकात में पुलिस लगी हुई थी। देर रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की थी।

घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक गोली गैंगस्टर राजू उर्फ मुस्ताक अहमद के पैर में लगी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर बाढू उर्फ सईद अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही बदमाश उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव के रहने वाले हैं। दोनों ही बदमाशों का पुराना अपराधिक इतिहास है। राजू उर्फ मुस्ताक उतरौला कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और गोकशी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। इसके ऊपर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी बाढू उर्फ सईद अहमद पर भी गोवध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और इसके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

महिला दरोगा से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, खाते से 10 लाख निकाल कर हुआ रफूचक्कर

वहीं, मुठभेड़ के दौरान घायल गैंगस्टर राजू उर्फ मुस्ताक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से गोकशी के तमाम उपकरण और एक जिंदा गोवंश भी बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

Tags: Balrampur newscrime newsPolice Encounter
Previous Post

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

Next Post

वनिशा तुम पढ़ो, सपने साकार करो, मामा आपके साथ है : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Next Post

वनिशा तुम पढ़ो, सपने साकार करो, मामा आपके साथ है : शिवराज

यह भी पढ़ें

Corona

यहां हर रोज मिल रहे 5 से 7 कोरोना मरीज, एक्सपर्ट बोले- नया वैरिएंट JN1 जिम्मेदार….

25/12/2023
Paush Amavasya

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें महत्व

19/02/2026
puja ghar

घर की इस दिशा में कराएं मंदिर का निर्माण, होगी बरकत

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version