• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म, मरीजों को शिफ्ट करने की गुहार

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Oxygen out in hospitals

Oxygen out in hospitals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई का दावा कर रही है। इसके बाद भी यूपी की राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन का भारी संकट खड़ा हो गया है।

राजधानी के सबसे बड़े जिला अस्पताल बलरामपुर में कुछ ही घंटों का ही ऑक्सीजन रह गया है। प्राइवेट अस्पतालों में तो ऑक्सीजन का स्टॉक ही खत्म हो गया है। मेयो हॉस्पिटल ने गेट के बाहर ऑक्सीजन के स्टॉक खत्म होने और अपने मरीजों को हायर सेंटर ले जाने का नोटिस चिपका दी है। टीएस मिश्र हॉस्पिटल से भी मरीजों को ले जाने को कह दिया गया है। इसके अलावा कुछ और प्राइवेट अस्पतालों में भी आक्सीजन खत्म होने की बात कही जा रही है।

राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में कुछ घंटों की आक्सीजन सप्लाई रह गई है। बलरामपुर अस्पताल में 290 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन के संकट को लेकर सीएमओ और डीएम को पिछले कई दिनों से लगातार मेल और फोन के माध्यम से सूचित कर रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं जिला प्रशासन के मुताबिक ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।

तीन दिन से घर में मृत पड़ी थी कोरोना संक्रमित महिला, कुत्तों ने खाया शव

सीएमएस डॉ आर के गुप्ता ने बताया ऑक्सीजन का स्टॉक जल्द खत्म होने वाला है। वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव लोचन के मुताबिक अभी सात से आठ घंटे की ऑक्सीजन मौजूद है। वहीं अस्पताल प्रबंधन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दो-तीन दिनों से लगातार मेल करके वह फोन के माध्यम से जानकारी दे रहा है।

उन्होंने बताया कि अब ऑक्सीजन का जल्द प्रबंध करना होगा नहीं तो मुश्किल बढ़ सकती है। वही इस बारे में कोविड-19 प्रबंधन के अधिकारी बनाए गए। डॉक्टर जी एस बाजपेई से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। सीएमओ डॉ संजय भटनागर भी फोन नहीं उठा रहे।

जाकिर हुसैन अस्पताल हादसे में 22 मरीजों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से गोमतीनगर स्थित मेयो हॉस्पिटल ने गेट के बाहर नोटिस लगा दी है। नोटिस में लिखा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है। इसलिए तीमारदारों से अनुरोध है कि वे अपने मरीजों को हायर सेंटर ले जाएं। वहीं टीएस मिश्र हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि नोटिस लगने के कुछ देर बाद मेयो हास्पिटल में जिला प्रशासन की ओर से कुछ घंटों का बैकअप भेजा गया है, लेकिन अभी भी किल्लत बरकरार है।

Tags: Lucknow Newsmayo hospitalTS Mishra hospital
Previous Post

तीन दिन से घर में मृत पड़ी थी कोरोना संक्रमित महिला, कुत्तों ने खाया शव

Next Post

राम जन्मभूमि मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत किया

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
ram navami celebration

राम जन्मभूमि मंदिर में जन्मोत्सव का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत किया

यह भी पढ़ें

Ritu Suhas

25 नवंबर को लगेगा ‘पेंट माई टॉयलेट’ का विशेष अभियान

23/11/2024

लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा

30/10/2021
Jayant Chaudhary

इतना वोट देना की BJP नेताओं की चर्बी उतार जाए : जयंत

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version