• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी से पहले उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

Writer D by Writer D
12/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। खुशी-खुशी दूल्हे की बरात लेकर जा रहे बोलेरो सवार लोग सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हो गए। हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत हो गई। जबकि बालिका समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर रवाना हो गए।

शाहबाद के मधुकर गांव निवासी सत्यपाल की शादी गोरखपुर क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई थी। सोमवार 12 जून को शादी होनी थी। गोरखपुर की दूरी होने के कारण शादी से एक दिन पहले रविवार को दूल्हा सत्यपाल (20) पिता सूरजपाल, बहन रजनी, रजनी की बेटी लक्ष्मी (6) जनपद संभल के थाना कुड़फतेहगढ़ क्षेत्र के रीठ निवासी रिश्तेदार होरीलाल (38), दूल्हा के फूफा जनपद संभल के तोडपुर, रीठ निवासी होलासी, दूसरे फूफा जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के चंगेरी निवासी रामभरोसे, जनपद संभल के कैथल निवासी रिश्तेदार देवकी, शाहबाद के मधुकर निवासी बोलेरो चालक और मधुकर गांव के राशन डीलर पति वासुदेव सभी बोलेरो में सवार होकर निकले थे।

दूल्हा समेत दो की मौत

परिजनों के अनुसार, गोरखपुर जाते समय सोमवार तड़के तकरीबन चार बजे जनपद बलरामपुर क्षेत्र के गांव चकवा स्थित हाइवे पर बोलेरो चालक डंपर से भिड़ गया। हादसे के बाद बलरामपुर जनपद थाना क्षेत्र की पुलिस हाईवे पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इस दुर्घटना में दूल्हा सत्यपाल इनके चचेरे भाई के ससुर होरीलाल की मौत हो गई। बलरामपुर पुलिस ने सभी की शिनाख्त करने के बाद मधुकर गांव में परिवार के अन्य लोगों से संपर्क साधा और दुर्घटना के बारे में अवगत कराया। दुर्घटना सुनने के बाद परिवार के अन्य लोग तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े। हादसे (Road Accident) के बाद से दूल्हा की मां राजवती और बहन नेमवती का रो-रो कर बुरा हाल है। वह दोनों सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। परिवार में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

शादी खुशियां हुई काफूर

मधुकर से सत्यपाल की बरात में मात्र कुछ रिश्तेदार ही जा रहे थे। दरअसल गोरखपुर की दूरी होने कारण अधिक बराती नही जा सके। जिस कारण खास परिवार के लोग बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। दूल्हा की मां राजवती अपने बेटे और उसकी दुल्हन के इंतजार में खुशियां मना रही थी। लेकिन दूल्हा की मौत ने मां को झंकझोर कर दिया है। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही दुल्हन

दूल्हा सत्यपाल की शादी गोरखपुर निवासी युवती से सोमवार शाम को होनी थी। शादी वाले दिन सोमवार सुबह से ही बरात को लेकर तैयारियां चल रही थी। दुल्हन के हल्दी और मेहंदी की रस्मे अदा हो रही थी। दुल्हन अपने दूल्हा का इंतजार कर रही थी। सोमवार शाम को मंडप में होने वाली शादी की खुशी से दुल्हन के परिवार के लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन इसी बीच दूल्हा की मौत की खबर ने दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को सदमे में पहुंचा दिया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दुल्हन बदहवास हालात में है और सदमे से बाहर नही निकल पा रही है।

Tags: Rampur Newsroad accident
Previous Post

‘आदिपुरुष’ की रिलीज़ से पहले सीएम धामी से मिले मनोज मुंतशिर

Next Post

29 साल की एक्ट्रेस की अचानक निधन, सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
Park Soo Ryun

29 साल की एक्ट्रेस की अचानक निधन, सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

यह भी पढ़ें

Horoscope

15 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

15/06/2022
Ramlala

अयोध्या को जल्द मिल सकती है 110 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

24/07/2024
Sachin Tendulkar

काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, विधि-विधान से की बाबा की पूजा अर्चना

23/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version