• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Writer D by Writer D
24/10/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Bus
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के कटका ओवर ब्रिज पर रविवार को रोडवेज बस की चपेट (Collision) में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा।

सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवकों के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मचा रहा। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

मूलतः बलिया के नगरा इलाका निवासी हरि किशन गुप्ता (30) पुत्र राम नारायण तकरीबन आठ साल से सरायइनायत थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शीशा लगाने का काम करता था। हरिकिशन दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी उमा देवी से दो बेटा और एक बेटी है।

रविवार की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे वह बाइक से गांव के ही वरुण उर्फ दीपू भारतीय (24) पुत्र स्वर्गीय रामू भारतीया तथा वरुण के मामा के बेटे 24 वर्षीय गोविंद के साथ बाइक से शहर से हनुमानगंज वापस लौट रहा था। वरुण मूलतः झांसी का रहने वाला है और लगभग दस साल से भागीपुर गांव में रह रहा था। वह भी हरिकिशन के साथ शीशा लगाने का काम करता था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।

झूंसी के कटका ओवरब्रिज पहुंचने पर सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए थे। उधर, हादसे के बाद बस चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि वहां पर चिकित्सकों ने हरिकिशन और वरुण को मृत घोषित कर दिया। गोविंंद की हालत गम्भीर बनी हुई थी।

Tags: accident newsPrayagraj News
Previous Post

चोरी की आठ मोटरसाइकिलों के साथ चोर गिरफ्तार

Next Post

24 अक्टूबर राशिफल: इन तीन राशिवालों पर आज बरसेगी विशेष कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
उत्तर प्रदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

08/08/2026
Next Post
Horoscope

24 अक्टूबर राशिफल: इन तीन राशिवालों पर आज बरसेगी विशेष कृपा

यह भी पढ़ें

neha mehta leave show

अंजलि भाभी’ ने छोड़ा 12 साल पुराना शो, तारक मेहता के शो से आउट हुई नेहा मेहता

22/08/2020
CM Yogi

प्रदेश की बेटियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाएगी योगी सरकार

03/12/2022
Cumin water

ब्लड शुगर को कम करने में करता है मदद ‘जीरे का पानी’

14/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version