• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजा में डॉक्टरों पर इजरायली हमले में दो की मौत, छह घायल

Writer D by Writer D
21/02/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Israeli Attack

Israeli Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यरूशलेम। गाजा आश्रय स्थल पर इजरायल के हमले (Israeli Attack) में कम से कम दो लोग मारे गए और छह घायल हो गए, जिसमें डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स, एमएसएफ) के कर्मचारी और उनके परिवार भी शामिल हैं।

यह जानकारी संगठन ने बुधवार को दी। संस्थान ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर कहा, “आज रात इजरायली बलों ने गाजा के खान यूनिस के अल मवासी में हमला किया, जहां एमएसएफ कर्मचारियों और उनके परिवारों के एक आश्रय स्थल पर गोलाबारी की गई। पूरा विवरण सामने नहीं आया हैं, एम्बुलेंस चालक दल अब साइट पर पहुंच गए हैं, जहां हमारे सहयोगियों के कम से कम दो परिवार के सदस्य मारे गए हैं और छह लोग घायल हो गए हैं। जो कुछ हुआ है उससे हम भयभीत हैं।”

एमएसएफ ने जनवरी की शुरुआत में कहा था कि खान यूनिस में 100 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों के रहने वाले आश्रय स्थल हवाई हमले की चपेट में आ गए थे जिसमें चार लोग घायल हुए थे।

गत सात अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े स्तर पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इज़रायल ने जवाबी हमला (Israeli Attack) शुरू किया, गाजा की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दिया, और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्यों के साथ फिलिस्तीनी एन्क्लेव में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी।

गाजा में अल शिफा अस्पताल के पास इजरायली हमले में छह की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी में अब तक कम से कम 29,000 लोग मारे गए हैं।

गत 24 नवंबर को, कतर ने इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों और बंधकों के आदान-प्रदान के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के लिए एक समझौते की मध्यस्थता की। संघर्ष विराम को कई बार बढ़ाया गया और यह एक दिसंबर को समाप्त हो गया। अनुमान है कि गाजा में हमास ने अभी भी 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया हुआ है।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Gaza warIsraeli Attack
Previous Post

Farmesr Protest: किसानों की बैठक खत्म, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कही ये बात

Next Post

उज्बेकिस्तान काम करने गए सीवान के मजदूरों पर गिरा शेड, कई लोगों की दब कर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
Next Post
Shed Fell

उज्बेकिस्तान काम करने गए सीवान के मजदूरों पर गिरा शेड, कई लोगों की दब कर मौत

यह भी पढ़ें

यूक्रेन से लौटे गोरखपुर के छात्रों से मिले सीएम योगी, बोले- मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त रखिए

09/03/2022
दुष्कर्म

सात साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

30/10/2020
पेट से निकला 7 किलो बालों का गोला

बचपन से खा रही थी खुद के बाल, ऑपरेशन में पेट से निकला 7 किलो बालों का गोला

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version