• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

Writer D by Writer D
08/06/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Road accident on Agra-Lucknow Expressway

Road accident on Agra-Lucknow Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra-Lucknow Expressway) पर हादसा (Road Accident) हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिससे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे (Agra-Lucknow Expressway) से नीचे जाकर पलट गई। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी। बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे।

बस पलटने के बारे में सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मौजूद कर्मचारी व नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से बस पलट गई।

गैस लीक होने से फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

घायल यात्री ने बताया कि बस में 65 सवारियां थीं। हम वैष्णो देवी से वृंदावन आए और वृंदावन से अब छत्तीसगढ़ घर जा रहे थे। बस में ज्यादातर सवारियां घायल हो गई हैं। शिकोहाबाद हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवकुमार कर्दम ने कहा कि 108 एंबुलेंस से बहुत सारे घायलों को लाया गया है। दो दर्जन से अधिक घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का अभी इलाज किया जा रहा है।

Tags: Bus accidentcrime newsfirojabad newsroad accidentup news
Previous Post

गैस लीक होने से फूड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

Next Post

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Next Post
DP Yadav

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Dalgona Cupcakes

बच्चों का वीकेंड बनेगा स्पेशल, बनाएं डेलगोना कप केक

15/02/2025
Molestation

महिला प्रधान प्रत्याशी के घर समर्थक ने की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार

08/04/2021
cm yogi, modi

पीएम मोदी ने सीएम योगी संग यूपी को संवारा, डबल इंजन सरकार ने यूपी को बनाया देश का ग्रोथ इंजन

10/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version