• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मंज़िला इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली, लखनऊ
0
two-storey building collapsed

two-storey building collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में बिल्डिंग गिरने की दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेसमेंट की खुदाई के दौरान पड़ोस की दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल, फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसके बराबर में बनी दो मंजिला ईमारत गिर गई। इमारत गिरने से उसके मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। शुरुआत दौर में जानकारी मिली की 6-7 लोग मलबे के नीचे दबे हैं। लेकिन जैसे-जैसे रेस्क्यू चलता गया स्थिति साफ होती गई। इमारत गिरने की खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई, जिसके बाद आस पड़ोस के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई।

वायरल बुखार-डेंगू का जिले में कहर जारी, अस्पतालों में नहीं बची जगह

हादसे की खबर लगते ही मौके पर कई थानों की पुलिस, पीएसी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीजी अविनाश चन्द्र, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।

करीब 7 घण्टे तक चले रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे तीनों मजदूरों को वहां से निकाला जा सका। 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों मजदूरों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजीबो-गरीब जानवर, देखने को जुटी भीड़

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि फतेहगंज पश्चिमी में एक दो मंजिला इमारत गिर गई है, जिसमें कई मजदूर दबने की आशंका है। जिसके बाद पुलिस, पीएसी, नगर पंचायत के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 घण्टे तक चले रेस्क्यू के बाद तीन मजदूर मलबे से बाहर निकाले गए, जिनमें से इलाज के दौरान 35 साल के जाहिद और 27 साल के धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि शकील का इलाज चल रहा है।

वहीं बिल्डिंग गिरने के बाद अब उसके पड़ोस के मकानों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। क्योंकि बेसमेंट की खुदाई से उसके आस पड़ोस की दूसरी इमारतों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

Tags: Bareilly newscm yogitwo-storey building collapsed
Previous Post

मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजीबो-गरीब जानवर, देखने को जुटी भीड़

Next Post

Instagram Down : कई देशों में ठप पड़ा इंस्टाग्राम, यूजर्स परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
instagram

Instagram Down : कई देशों में ठप पड़ा इंस्टाग्राम, यूजर्स परेशान

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

यूपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 से ज्यादा सीट : अखिलेश यादव

04/03/2021
murder

स्वर्ण मंदिर के पास निहंगों ने तलवार से युवक के किए दो टुकड़े

08/09/2022
CM Dhami inaugurated 5 mobile medical units

CM धामी ने 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, इन इलाकों में मिलेगी सेवाएं

06/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version