• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Writer D by Writer D
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
truck accident

truck accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करने पहुंचे दो मजदूरों को शुक्रवार देर रात राख लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर गांव निवासी राम प्रकाश (29) पुत्र राधेश्याम पाल और जगजीवन (30) पुत्र जग प्रसाद मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूर शुक्रवार की रात निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे।

दोनों मजदूर हलियापुर कस्बे के समीप स्थित एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे थे और रात होने की वजह से वहीं सो गए। देर रात करीब साढ़े 12 बजे राख लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे ट्रक ने जमीन पर सो रहे दोनों मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में राम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के जुर्म में आरोपी पिता को 15 साल की सजा

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल जगजीवन को अस्पताल पहुंचाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ हलियापुर मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस के पिलर की ढलाई के लिए गन्ने की राख का प्रयोग होता है। बड़े पैमाने पर ट्रकों से गन्ने की राख चीनी मिल से मंगाई जाती है। जो ट्रक राख लेकर पहुंचते हैं, उसे स्थानीय मजदूर उतारते हैं। शुक्रवार की देर रात तक ट्रक नहीं पहुंचा तो कई मजदूर इंतजार के बाद जमीन पर ही सो गए।

Tags: ayodhya result up newscrime newscrime news in hinditruck accident
Previous Post

बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के जुर्म में आरोपी पिता को 15 साल की सजा

Next Post

मेट्रो मैन का राजनीति में आना, भारतीय राजनीति को नई दिशा देगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
ई श्रीधरन Metro Man

मेट्रो मैन का राजनीति में आना, भारतीय राजनीति को नई दिशा देगा

यह भी पढ़ें

Taliban oth ceremony

अमेरिका के जख्म नहीं कुरेद पाएगा तालिबान, 9/11 की बरसी पर रद्द हुआ शपथ ग्रहण समारोह

11/09/2021
sanjay singh

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की रेड, शराब घोटाला मामले में कार्रवाई

04/10/2023

सफर में जाने से पहले पीएं इस का रस, कभी नहीं होगी उल्टी और सिर दर्द

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version