• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजकीय बालगृह से पांच संवासिनियों में से दो बरामद, तीन की तलाश जारी

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rajkiya bal grah

rajkiya bal grah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से भागी पांच संवासिनियों में से दो को बरामद कर लिया गया है। बुधवार को एक संवासिनी सीतापुर से बरामद की गई।

इसके पहले एक को मंगलवार को कानपुर के बिठूर स्थित गांव से पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। वहीं अन्य तीन संवासिनियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नाका के मोतीनगर स्थित राजकीय बालगृह बालिका से रविवार सुबह करीब 3 बजे पांच संवासिनियां दीवार फांदकर भाग गई थी। इस मामले में अधीक्षिका ने सात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा नाका थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों की तलाश शुरू की। मंगलवार को एक संवासिनी कानपुर के बिठूर स्थित एक गांव में मिल गई जबकि दूसरी बुधवार को सीतापुर से बरामद हुई।

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, नम आंखों से दी गई विदाई

बिठूर से बरामद हुई संवासिनी उन्नाव के गंगाघाट की रहने वाली है। बालगृह बालिका से फरार होने के बाद उसे उसके मित्र ने शरण दी थी। पुलिस के मुताबिक, मित्र मौके पर नहीं मिला। संवासिनी को साथ लेकर पुलिस लखनऊ आ गई। उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राजकीय बालगृह बालिका की अधीक्षिका मिथिलेश पाल और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। संवासिनियों के लिए बालगृह में मोबाइल रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन संवासिनियों ने बालगृह में अपने पास मोबाइल रखे थे। पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है। वह इन मोबाइल के जरिये अपने करीबी दोस्तों के संपर्क में थी। उनके भागने के बाद दोस्तों ने मदद भी की है। पुलिस इन पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के मुताबिक, संवासिनियों की लोकेशन के आधार पर कई टीमों को कानपुर, उन्नाव, सीतापुर व हरदोई भेजा गया है। जल्द ही अन्य संवासिनियों को ढूंढ़ निकाला जाएगा।

Tags: Crime in LucknowLatest Lucknow Crime News in HindiLucknow Crime News in HindiLucknow Newsrajkiya bal grahUttar Pradesh News
Previous Post

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, नम आंखों से दी गई विदाई

Next Post

योगी सरकार का दावा, चार साल में गन्‍ना किसानों को 1.4 लाख करोड़ का भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
sugarcane

योगी सरकार का दावा, चार साल में गन्‍ना किसानों को 1.4 लाख करोड़ का भुगतान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से वसुंधरा राजे ने की शिष्टाचार भेंट

29/12/2022
Four arrested in cashier murder case

50 हजार रूपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

05/12/2023
Sex racket

समाजसेविका महिला नेत्री चला रही थी सैक्स रैकेट, 4 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version