• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रंगदारी मांगने के आरोप साइबर सेल के कॉन्स्टेबल समेत दो गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी फरार

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
noida police constable arrested

noida police constable arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी पुलिस के साइबर सेल ने जांच के नाम पर एक कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोपी पुलिस के कॉन्स्टेबल सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे एक इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसवालों की तलाश कर रही है। इन लोगों के खिलाफ फेज-3 पुलिस थाने में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीते 10 फरवरी को कुछ लोग सादे कपड़ों में उसकी कंपनी में पहुंचे, जो खुद को साइबर सेल थाने के पुलिसकर्मी बता रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी के 3 कर्मचारियों को उठाया और अपने साथ ले गए।

फेज-3 थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के 3 लोगों को छोड़ने के एवज में कथित तौर पर इस टीम ने 7 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि मान-मनौव्वल के बाद 5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। पुलिसवालों को 2 लाख रुपए देकर कंपनी के तीनों लोगों को उसी दिन छुड़ा लिया गया, बाकी के पैसे बाद में देने की बात तय हुई। शख्स ने कॉन्स्टेबल सहित अन्य पुलिसवालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पीड़ित को धमकाया कि अगर बाकी के पैसे जल्द से जल्द नहीं दिए गए तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार बस नहर में गिरी, कई यात्री लापता, राहत बचाव कार्य जारी

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाकी पैसे लेकर पीड़ित को 14 फरवरी को नोएडा स्टेडियम पर बुलाया, जिसके बाद पीड़ितों ने सेक्टर 12/22 चौकी को मामले की सूचना दी। इसके बाद नोएडा पुलिस सक्रिय हुई और पैसे लेने आए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यापारियों की पहचान साइबर सेल में तैनात कॉन्स्टेबल नितिन चौधरी और मोदीनगर निवासी सोनू के रूप में हुई है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उस दिन नितिन के साथ साइबर थाना नोएडा के सब इंस्पेक्टर सहित 5 अन्य पुलिसवाले भी कंपनी में गए थे। ये सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार और रंगदारी जैसे अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsextortion moneynoida policeup police
Previous Post

तेज रफ्तार बस नहर में गिरी, कई यात्री लापता, राहत बचाव कार्य जारी

Next Post

पूर्व राज्यपाल रमा जोइस का दिल का निधन, राजनेताओं ने व्यक्त किया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Om Birla
उत्तर प्रदेश

देश की सभी विधानसभाएं डिजिटल और पेपरलेस हो चुकी हैं : ओम बिरला

19/01/2026
cm yogi
Main Slider

बच्चों के बीच कुछ अलग ही नजर आते हैं सीएम योगी

19/01/2026
Employment
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में भी मिल रहे रोजगार के अवसर

19/01/2026
Strong presence of UP in Davos 2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश मिशन तेज, दावोस में टीम योगी का वैश्विक निवेशकों से संवाद

19/01/2026
Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar
Main Slider

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से सशक्त हुआ सुशासन का मॉडल

19/01/2026
Next Post
Former Governor Rama Jois died

पूर्व राज्यपाल रमा जोइस का दिल का निधन, राजनेताओं ने व्यक्त किया शोक

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

प्रदेश में हुक्का व रेव पार्टी नहीं होगी, नशे की परंपरा पनपने नहीं दी जाएगी : शिवराज

07/01/2021
CoronaVirus Update

विश्व के इन 4 देशों में कोरोना से करीब 50 प्रतिशत मौतें, जानिए अपने देश का हाल

30/09/2020
massive fire

पंखे और थर्माकोल बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version