• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम संगठनों का यू टर्न, बोले- बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अवैध संपत्तियों पर गरजता बुलडोजर और धार्मिक स्थलों में बजते लाउडस्पीकर इन दिनों उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में भी बहस का मुद्दा बने हैं। सरकार ने अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना क्या शुरू किया, विरोधियों के सीने पर सांप लोटने लगे। कुछ दलों ने तो इसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का ही मुद्दा बना लिया। इसी बीच कुछ मुस्लिम संगठनों (Muslim organizations) ने कई बयान जारी कर प्रदेश फिजाओं में बह रही शांति की बयार को गर्म हवाओं के थपेड़ों में बदलने का काम शुरू कर दिया। पर, कल तक जो मुस्लिम संगठन(Muslim organizations)  बड़े-बड़े बयान दे रहे थे, वे आज पत्र जारी कर यह कहते फिर रहे हैं कि उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात मौलाना तौकीर रजा ने धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देते हुए बुलडोजर और लाउडस्पीकर विवाद पर मोदी सरकार को चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कह दिया कि भारत में एक और महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता। यह बयान मीडिया में आया तो जनता ने इन्हें नकारने के काम शुरू कर दिया। इस पर मुस्लिम संगठनों ने अपनों बयानों पर सफाई देनी शुरू कर दी है। तौकीर ने बयान से पलटते हुए मोदी का गुणगान शुरू कर दिया है। कई मुस्लिम संगठनों ने अपने इस विभाजनकारी बयान से किनारा कर लिया। इस पर कई मौलानाओं ने बाकायदा एक पत्र जारी कर कहा कि मीडिया ने हमारे बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश करने का काम किया है। हमने हमेशा से वतन में अमन शांति का माहौल बनाये रखने की बात कही है।

इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने हाल ही में दिये अपने एक बयान को मीडिया द्वारा गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। मोहतमिम नोमानी के मुताबिक उनके द्वारा अपने बयान में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के लिए पूरी हिम्मत और ताकत दिखाने की बात कही गयी थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से अमन शांति, एकता और भाईचारे के पक्षधर रहे हैं। वहीं इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने पत्र जाहिर कर मीडिया पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि हमारे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही हमारी छवि खराब करने का काम किया गया है।

जाहिर है मुस्लिम संगठनों के माफी मांगने के बाद से ही धार्मिक सियासत करने वाले सियासतदानों का चेहरा उतर गया है। इसके साथ ही जिन लोगों ने दिल्ली से लेकर यूपी तक धमकी भरे बयानों से माहे रमजान के पाक महीने को मई-जून की गर्मी बनाने की कोशिश की थी। उनकी ये सियासी तपिश पर पानी फिर गया है। यही नहीं देश की राजधानी में इन बयानों से भले ही दंगों की तस्वीर निकली हो लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति का ही असर दिखा कि यहां दंगा करने की किसी में हिम्मत नहीं थी।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर योगी सरकार

Next Post

सरकारी कर्मियों का खत्म होगा इंतजार, जल्द प्रोन्नति का तोहफा देगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
promotion

सरकारी कर्मियों का खत्म होगा इंतजार, जल्द प्रोन्नति का तोहफा देगी सरकार

यह भी पढ़ें

Evening Semester Examinations of Masters

आईईटी में बीटेक अंतिम वर्ष की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 8 सितम्बर से शुरू

26/08/2020
BHU

BHU में एडमिशन लेने का एक और मौका, इन छात्रों को होगा फायदा

13/11/2022
Ind vs Pak

Ind vs Pak: रोहित ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version