• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: जहां भी रूस के कदम पड़े वहां सपने पनप नहीं पाए

Writer D by Writer D
13/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस-यूक्रेन जंग (Ukraine-Russia War) का आज 18वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) रूस के आगे घुटने नहीं टेक रहे हैं। वे तकरीबन रोजाना नए जोश के साथ अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी आक्रमणकारी हम पर जीत दर्ज नहीं कर सकते हैं।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमणकारी हम पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उनके पास इतनी ताकत नहीं है। उनके पास ऐसा जज्बा नहीं है, उन्हें सिर्फ हिंसा पर यकीन है। उन्हें सिर्फ आतंक पर भरोसा है। वे हथियारों के दम पर दंभ भरते हैं। हां, ये हथियार उनके पास बड़ी मात्रा में है।

अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि आक्रमणकारियों के पास सामान्य जीवन देने के लिए कोई भी आधार नहीं है, ताकि लोग सपने देख सकें और सामान्य जिंदगी जी सकें। हकीकत यह है कि वे जीवन को सामान्य बनाने में अक्षम हैं, नकारे हैं, जहां भी पराये मुल्कों पर रूस के कदम पड़े हैं वहां सपने असंभव हो गए हैं। वहां सपने पनप नहीं सकते।

Ukraine-Russia War: निप्रो शहर पर हवाई हमले में की मौत

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल तभी जब युद्ध विराम हो। जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं।

बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया। जेलेंस्की ने फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ बार-बार बात की क्योंकि उन्होंने इन नेताओं से युद्ध को समाप्त करने में मदद करने की मांग की थी। जेलेंस्की ने कहा कि बेनेट ने उन्हें पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में सूचित किया।

Ukraine-Russia War: जंग में यूक्रेन के 202 स्कूल, 34 अस्पताल तबाह

वहीं, यूरोप में प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध किया और हजारों की संख्या में यूक्रेन के नागरिकों के साथ एकजुटता में इकट्ठा हए। एम्स्टर्डम, बर्लिन, वारसॉ और पेरिस में लोगों ने बड़ी संख्या में पुतिन का विरोध किया।

Ukraine-Russia War: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर

एक तरफ जेलेंस्की, जंग को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, तो दूसरी तरफ वॉशिंगटन,  यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर के हथियार और उपरकरण देने ज रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में 200 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया गया है।

Tags: # world newsinternational NewsPresident Volodymyr Zelenskyukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

जानें कब लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और सूतक काल

Next Post

अमेरिकी दूतावास पर दागी छह बैलिस्टिक मिसाइलें, कैंपस में लगी भीषण आग

Writer D

Writer D

Related Posts

Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Indonesia Earthquake
Main Slider

इंडोनेशिया में फिर भूकंप से दहशत, 7.7 के विनाशकारी झटके के बाद 3000 से ज्यादा आफ्टरशॉक

20/08/2026
Imran Khan
अंतर्राष्ट्रीय

जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, SC ने दिया बड़ा आदेश

18/08/2026
Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Next Post

अमेरिकी दूतावास पर दागी छह बैलिस्टिक मिसाइलें, कैंपस में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें

corona in UP

उत्तर प्रदेश के 66 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना का एक भी मरीज

10/11/2021
corona in France

फ्रांस में कोविड की दूसरी लहर बरपा रही कहर, लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू का ऐलान

11/12/2020
Sameer Wankhede

आर्यन केस ही नहीं NCB ने यह 6 मामले भी ‘छीन’ लिए समीर वानखेडे से

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version