• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामा बना हैवान, नींद में खलल पड़ने पर रेट दिया मासूम भांजे का गला

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक युवक इस कदर हैवान बन गया कि अपने मासूम भांजे का ही गला रेत दिया। यह हृदय विदारक घटना गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में गुरुवार की शाम हुई। भांजे का कसूर बस यही था कि उसने खेलते वक्त मामा की नींद में खलल डाल दिया था। हत्यारे मामा अमजद खां को पुलिस हिरासत में ले ली है।

बारा गांव की मुख्य सड़क पर स्थित ग्रामीण बैंक की ब्रांच के ठीक सामने आसिफ खां का घर है। उनकी बहन मिर्चा थाना दिलदारनगर में ब्याही है। अपनी संतानों में इकलौते बेटे सात वर्षीय दनियाल को लेकर वह एक हफ्ते पहले मायके आई थी। दनियाल घर में ही खेल रहा था।

उसी दौरान वह छोटे मामा अमजद के कमरे में पहुंच गया। उसके आने से अमजद की नींद उचट गई और वह बौखला गया। उसी बौखलाहट में उसने घर में रखे चाकू से दनियाल का गला रेत कर कमरे से बाहर निकल गया। मासूम दनियाल की चीख सुन कर उसकी मां और बड़े मामा आसिफ सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।

दनियाल को गांव के ही निजी अस्पताल में ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसे सीएचसी भदौरा के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते वक्त दनियाल का रास्ते में ही दम टूट गया।

इस सिलसिले में बारा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह से शाम करीब सवा छह बजे संपर्क किया गया। बताए कि घटना के बाबत वह सीएचसी भदौरा में हैं लेकिन सूचना मिली है कि आरोपित हिरासत में ले लिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मृत बच्चे के परिवारवाले अपने गांव मिर्चा से चल चुके हैं। आरोपित अमजद कुछ माह पहले तक बाहर नौकरी करता था। इधर वह चिड़चिड़ा हो गया है।

Tags: crime newsGhazipur newsmurderup news
Previous Post

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

Next Post

असलहा दिखाकर बारह साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
rape

असलहा दिखाकर बारह साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

संत सम्मेलन में शामिल हुए धामी, कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प

22/06/2026
Kangana Ranaut

कंगना रनौत को मिली राहत, 25 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तार

13/12/2021
Nadwa College

नदवा कॉलेज में अवैध तरीके से रुका फिलीपींस नागरिक, प्रिंसिपल सहित कई पर FIR

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version