• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बेकाबू कोरोना : एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले और मौत हुई

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
यूपी में कोरोना

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 90.24 फीसदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोरोना की स्थिति दिनोंदिन भयावह होती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक नए मामलों के साथ ही एक दिन में कोरोना के कारण सबसे अधिक मौत भी दर्ज हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 3705 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 57 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 1587 हो गया है। प्रदेश में एक दिन में 57 मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के 3705 मामलों का आंकड़ा भी एक दिन में सर्वाधिक है।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 46 हजार 803 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 32 हजार 649 है जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 1,587 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि पृथक वार्डों में 32 हजार 652 लोग हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों व मेडिकल कालेजों में उपचार किया जा रहा है। पृथकवास केन्द्रों पर 2938 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

अमेरिका में टल सकता है राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप ने पोस्टल वोटिंग में जताई गड़बड़ी की आशंका

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उपचाराधीन मामलों में से 7,198 लोग घर में पृथक-वास में हैं, जबकि 1,112 लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से गृह पृथक-वास की व्यवस्था शुरू की गई है, तब से बहुत से लक्षणमुक्त रोगी इसका लाभ उठा रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि जो समय से संक्रमण की जांच करा लेते हैं और समय से अपनी चिकित्सा शुरू करा लेते हैं, उन्हें इस संक्रमण से कोई परेशानी नहीं देखी जा रही है, लेकिन जो बीमारी छिपाते हैं। लक्षण आने के बाद भी जांच नहीं कराते, जो बहुत विलंब से आते हैं। उनमें जटिलताएं उत्पन्न होती हैं और कभी-कभी किसी मरीज की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने ठीक हो चुके लोगों से अनुरोध किया कि वे अन्य लोगों को इस बीमारी के बारे में समझाएं।

राज्य में अब तक 22 लाख से अधिक सैंपल्स की हुई जांच

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 88 हजार 967 नमूने जांचे गए। इनमें से 51 हजार 484 एंटीजन टेस्ट थे। अब तक 22 लाख 09 हजार 810 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जांच शुरू होने से 24 जून तक चार महीने में छह लाख नमूनों की जांच हुई थी। 24 जून से 30 जुलाई के बीच लगभग पांच सप्ताह में 16 लाख नमूनों की जांच हुई है। जांच को निरंतर विस्तारित किया जा रहा है।

प्रदेश में  सर्विलांस का काम जारी

उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से बुधवार को पांच-पांच नमूनों के 2,963 पूल लगाए गए, जिनमें से 661 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि दस-दस नमूनों के 196 पूल लगाए गए, जिनमें से 27 लोग संक्रमित मिले। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सर्विलांस का कार्य निरंतर चल रहा है। कुल 39, 578 क्षेत्रों में यह कार्य किया गया और 1, 44, 87, 398 घरों का सर्विलांस हुआ। आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आए, ऐसे 5, 19, 783 लोगों को फोन कर सावधान किया जा चुका है।

Tags: Amit mohan prasadhindi newsnews in hindiup corona casesUP Corona Updatesup news in hindiUttar Pradeshअमित मोहन प्रसादउत्तर प्रदेशयूपी कोरोना अपडेटयूपी कोरोना केसेसयूपी न्यूज इन हिंदीयूपी में बेकाबू कोरोना
Previous Post

शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे सचिन तेंदुलकर : कपिल देव

Next Post

राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया

Desk

Desk

Related Posts

फैशन/शैली

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

02/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
राफेल Rafale

राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया

यह भी पढ़ें

संजय सिंह sanjay singh

हाथरस की बच्ची को योगी राज्य में न्याय मिलना संभव नहीं : संजय सिंह

11/10/2020
Anant Singh

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए भेजा PMCH

16/02/2021

स्किन के अनुसार ही चुके अपनी लिपस्टिक का शेडस, मिलेगा खूबसूरत लुक

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version