• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने बुधवार को सदर स्थिति, सिंचाई विभाग के मुख्यालय सभागार मे विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की और प्रदेश की सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिया।

बैठक में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 100 दिन के लिए रोडमैप तैयार करके सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाय। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्पों को साकार करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विभागीय कार्यों को किया जाएगा।

जलशक्ति मंत्री ने अपनी प्रथम बैठक मे सरकार की प्राथमिकता और नवीन कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बाढ़ प्रबंधन के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाय। बाढ़ प्रबंधन से सबंधित टेंडर आदि की औपचारिकताएं निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाय। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण तेज किया जाए : सीएम योगी

लापरवाही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों एवं गरीबों को समस्त योजनाओं का लाभ मुहैया कराये जाने के निर्देश दिये। किसानों व गरीबों को स्वच्छ पानी मिले, उनके खेतों तक पानी पहुंचे, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य निर्धारित किए जाने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर हमें इन लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

प्रमुख सचिव जलशक्ति अनिल गर्ग ने बैठक में जलशक्ति मंत्री को आश्वस्त किया कि आपके निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर विभागीय परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्वक एवं मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विशेष सचिव अनिता सिंह वर्मा, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष बीके निरंजन, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन एके सिंह, प्रमुख अभियंता परियोजना मुस्ताक अहमद, प्रमुख अभियंता यांत्रिक देवेन्द्र अग्रवाल आदि सभी संगठन के प्रमुख अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता तथा मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsswatantra devup newsYogi Government
Previous Post

खत्म हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का इंतजार, कल यहां होगा जारी

Next Post

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार, 100 दिन के लिए बनाये कार्ययोजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने संभाला कार्यभार, 100 दिन के लिए बनाये कार्ययोजना

यह भी पढ़ें

Sticks in two sides in the dispute

मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

21/03/2021
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने बीजेपी से पूछा- बिहार के लोगों को ही कोरोना का मुफ़्त टीका, पूरे देश को क्यूं नहीं?

22/10/2020
Shibu Soren should get the status of 'Father of the State'

शिबू सोरेन को मिले ‘राज्य पिता’ का दर्जा, झामुमो ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version