• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे यूपी के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

Writer D by Writer D
09/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
University students will become campus brand ambassadors of UP

University students will become campus brand ambassadors of UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा अब केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि योगी सरकार की योजनाओं और प्रदेश के बदलते विकास मॉडल को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठाना चाहते हैं। इसी सोच के साथ ‘यूपी राइज 2026: संवाद, संकल्प, सफलता’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में प्रदेश भर से आए यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इन स्टूडेंट्स ने ‘कैंपस ब्रांड एम्बेसडर’ (Brand Ambassador) के रूप में प्रदेश सरकार की नीतियों को हर युवा तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप और नवाचार आधारित नीतियों का खुलकर समर्थन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश अब सबसे ज्यादा और सबसे बड़े अवसरों वाला राज्य बन चुका है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं एक निजी समाचार समूह के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

युवाओं ने बताया, बदल चुका है उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल-

राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के बदलते विकास मॉडल पर खुलकर अपने विचार रखे। उनका मानना था कि वर्ष 2017 के बाद जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है, तब से कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आए हैं। पहले जहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश छोड़ना पड़ता था, वहीं अब उद्योग, स्टार्टअप और निवेश के नए अवसर युवाओं को वापस अपने प्रदेश की ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस अवसर पर अन्य राज्यों से आए युवाओं ने भी उत्तर प्रदेश में बने सकारात्मक माहौल की खुलकर सराहना की।

जनसंपर्क का सशक्त माध्यम बनेगी सोशल मीडिया-

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण विषय ‘डिजिटल युग में सूचना की शक्ति और सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका’ रहा। स्टूडेंट्स ने इस पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सूचना सबसे बड़ा संसाधन होगी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समाज को सही जानकारी देने, महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा सकारात्मक बदलावों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कैंपस ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभाने वाले स्टूडेंट्स ने भी यूपी में आए क्रांतिकारी बदलावों को हर युवा तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की बात कही। इस मौके पर ज्वलंत सामाजिक विषयों पर संवाद और रेडियो जैसे पारंपरिक माध्यमों की उपयोगिता पर भी चर्चा हुई।

सीएम योगी ने बनाया महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश: सोनाली

कार्यक्रम के प्रेरक सत्र में कई छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन संघर्ष और भविष्य के सपने साझा किए। शारदा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली राजन ने बताया कि कैसे उन्हें दोबारा जीवनदान मिला। उनकी मां ने उन्हें किडनी डोनेट की। इस कठिन दौर के बाद उन्होंने जीवन में कुछ बड़ा करने का संकल्प लिया। उन्होंने ठान लिया कि जीवन में जो भी अधूरी उम्मीदें थीं, उन सबको पूरा करना है। खुलकर जीना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिहाज से सबसे सुरक्षित राज्य बनाने के लिए योगी सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सोनाली सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक भी करती हैं।

प्रयागराज की साक्षी का प्रेरक सफर-

प्रयागराज (नैनी) की साक्षी ठाकुर ने बताया कि माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की शुरू से इच्छा थी कि वह मेडिकल क्षेत्र में कुछ बड़ा काम करें। लेकिन साक्षी के मन में कुछ अलग ही चल रहा था। उन्होंने नीट पास किया, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया को अपना करियर चुना। आज वह सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में कार्य कर रही हैं और जनोपयोगी सरकारी योजनाओं तथा सही जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचा रही हैं। उनका सपना भविष्य में अपना बड़ा उद्यम स्थापित करना है।

युवा इंफ्लुएंसर कृष्णा ने कहा- बेहतर योजनाएं देती हैं अवसर-

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्र, ब्लॉगर व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कृष्णा मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार की स्कॉलरशिप योजना ने उनकी पढ़ाई व करियर को मजबूती दी। जिस तरह उन्हें इस योजना का लाभ मिला, उसी तरह प्रदेश के हर पात्र छात्र तक इसका लाभ पहुंचना चाहिए। बेहतर सरकारी योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनके प्रति जागरूक होना चाहिए।

कानपुर की शिवांगी बोलीं-यूपी के युवा क्रिएटर्स को मिला बड़ा प्लेटफॉर्म-

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कानपुर निवासी शिवांगी श्रीवास्तव ने युवाओं के लिए योगी सरकार के कामों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भी युवाओं के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। इससे युवा क्रिएटर्स को बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है। उन्हें प्रदेश भर से आए स्टूडेंट्स व सोशल मीडिया क्रिएटर्स से मिलने का अवसर मिला। कंटेंट क्रिएशन के भविष्य, नए अवसरों और बदलते डिजिटल परिदृश्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त हुईं।

यूपी राइज 2026 युवाओं का सशक्त मंच-

मेरठ की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी तिवारी ने कहा कि यूपी राइज 2026 युवाओं को सरकार की नई योजनाओं, प्रोजेक्ट्स और अवसरों से जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है। हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। वह कैंपस एम्बेसडर के रूप में अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेंगी, जिससे वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। ‘यूपी राइज’ जैसे आयोजन युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को नई पहचान देने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महत्वपूर्ण उपलब्धि-

कार्यक्रम में मिशन शक्ति, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और महिला स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्टूडेंट्स तथा युवा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स ने एक राय से कहा कि योगी सरकार की योजनाओं ने विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। महिला सुरक्षा और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश आज शिक्षा, निवेश, उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और प्रदेश के युवाओं के सामने पहले की तुलना में कहीं अधिक अवसर उपलब्ध हैं। विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी बड़ी ताकत बनेगी।

Tags: up news
Previous Post

रानीबाग-भीमताल रोपवे को लेकर सीएम धामी का बड़ा आश्वासन

Next Post

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Huge fire breaks out at shoe factory in China

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Karisma Kapoor- Sanjay Kapoor passes away

करिश्मा कपूर के एक्स पति का निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

13/06/2025

नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

14/01/2021
Awas Vikas Parishad

विजयदशमी पर आवास विकास परिषद की मेगा ई-नीलामी ने रचा इतिहास

04/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version