• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपितों के दो साथी फरार होने में सफल रहे। आरोपितों के कब्जे से घरेलू सामान मिला है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों के कब्जे से बरामद हुआ सामान चोरी का है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस ने इलाके में हुई कई चोरियों के खुलासे किए हैं।

थाना प्रभारी गाजीपुर ने बताया कि मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपितों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम इन्दिरानगर सुग्गामऊ शुभम बिहान निवासी किशन यादव और नई बस्ती पारा निवासी प्रहलाद बताया है।

पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को लूटा, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपितों की जामा-तलाशी के दौरान कैमरा, साउण्ड बाक्स, नगदी व अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बरामद हुआ सामान चोरी का है। आरोपितों ने इलाके में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने अपने फरार साथियों का नाम तकरोही केटीएल कालोनी इन्दिरानगर निवासी सर्वेश विश्वकर्मा, ग्राम देवपुर नई बस्ती पारा निवासी आकाश उर्फ अजीत बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित किशन यादव मूल रूप से ग्राम मूसडधोड़ी बिलासपुर का रहने वाला है। किशन गिरोह का मास्टर माइण्ड है।

दिन में करते थे ताला लगे घरों की रेकी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों का संगठित गिरोह है। जो कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपित दिन में ताला लगे घरों की रेकी करते हैं। चिन्हित किए गए घर में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपितों के फरार चल रहे साथियों की तलाश में जुटी हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

कोलकाता: झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियां

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक पदार्थ का कारोबारी, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Hashish

पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक पदार्थ का कारोबारी, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें

keshav maurya

जनसभा के मंच से केशव की ललकार, बोले गुंडे-अपराधियों की सूची जरूर बना के रखना

22/02/2022
Savin Bansal

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
mukhtar ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी RT-PCR टेस्ट में भी निकला पॉजिटिव

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version