• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे देश में अकेले यूपी करता है 16 फीसद से ज्यादा दुग्ध का उत्पादन

Writer D by Writer D
12/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
milk

milk production

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कार्यकाल में प्रदेश में दुग्ध (Milk) उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। देश भर में अकेला उत्तर प्रदेश कुल दुग्ध उत्पादन का 16.60 प्रतिशत उत्पादित करना है। प्रदेश में प्रतिदिन 8.72 करोड़ किलोग्राम से ज्यादा दुग्ध का उत्पादन होता है। वहीं प्रदेश में 48 प्रतिशत ही इसकी खपत होती है। शेष 52 प्रतिशत दुग्ध अन्य राज्यों को सप्लाई किया जाता है। प्रदेश में संगठित क्षेत्र में 110 डेयरी प्लांट है, जिसमें सहकारी क्षेत्र के तहत 13 डेयरी प्लांट आते हैं।

दुग़्ध उत्पादन (Milk) में महिलाओं का अहम रोल

यूपी का डेयरी उद्योग सहकारी मॉडल पर आधारित है जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर योगी सरकार ने डेयरी क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और नया आयाम देने में दुग्ध उत्पादन का अहम योगदान है। इसके साथ ही महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं।

प्रदेश में 319 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो रहा दुग्ध उत्पादन (Milk)

उत्तर प्रदेश के दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि देश में 16.60 प्रतिशत शेयर के साथ उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला राज्य है। अगर पिछले पांच वर्ष की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के निर्देशन में दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में 319 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन कर देश में पहले स्थान पर है, जबकि राजस्थान 256 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन कर दूसरे, मध्य प्रदेश 171 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन कर तीसरे, गुजरात 153 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन कर चौथे और आंध्र प्रदेश 152 लाख मीट्रिक टन का दूध उत्पादन कर पांचवे स्थान पर है।

एक हजार करोड़ का होगा निवेश

उत्तर प्रदेश के दुग्ध आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में 20 दुग्ध संघ सहकारी क्षेत्र में हैं जबकि 8600 से अधिक कार्यरत दुग्ध समितियों में करीब 4 लाख दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। प्रदेश में जहां पांच साल पहले प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 352 ग्राम प्रति दिन थी जो आज वित्तीय वर्ष में बढ़कर 406 ग्राम प्रतिदिन पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए संकल्प लिया है। इसी क्रम में अगले पांच वर्षों में एक हजार करोड़ निवेश की योजना बनाई गई है। इसके लिए नंद बाबा दुग्ध मिशन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में कुल दुग्ध उत्पादन में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से जहां किसानों, पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई वहीं दुग्ध समितियों में स्वयं सहायता समूह के जुड़ने से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। प्रदेश में दूध उत्पादन की बढ़ोत्तरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भूमिका अहम है। प्रदेश में जहां वर्ष 2016-17 में दूध का उत्पादन 264 लाख मीट्रिक टन होता था वहीं वर्तमान में 319 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो रहा है।

48 साल बाद भारत में World Dairy Summit, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

  दुग्ध उत्पादन के साथ खुलेंगे रोजगार की असीम संभावनाओं के द्वार

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का उद्घाटन किया। चार दिवसीय समिट में डेयरी उद्योग से जुडे दुनियाभर के व्यापारी, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की धरती पर आयोजित हो रहा यह समिट दुग्ध उत्पादन और इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Tags: Lucknow Newsmilk businessMilk Dairymilk productionWorld dairy summit
Previous Post

गो सेवा के बिना भारतीय संस्कृति की पूर्णता नहीं: महंत सुरेशदास

Next Post

डेयरी सेक्टर में निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post
cm yogi

डेयरी सेक्टर में निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

SP Amit Kumar Anand

नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने ग्रहण किया कार्यभार

27/06/2022
Abhishek Bachchan

‘मैं अभी भी …’, तलाक की अफवाहों पर बोले जूनियर बच्चन

12/08/2024
Gold

‘धड़ाम’ से गिरा सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी; खरीदने से पहले देखें आज के रेट

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version