• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र और नीदरलैण्ड्स कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे : CM योगी

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां उनके सरकारी आवास पर नीदरलैण्ड्स के राजदूत मार्टेन वैन डेन बर्ग ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान नीदरलैण्ड्स और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नीदरलैण्ड्स के सुदृढ़ सम्बन्ध हैं। उत्तर प्रदेश और नीदरलैण्ड्स कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में रिन्यूवल इनर्जी को बढ़ावा देने के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन तथा जल प्रबन्धन के क्षेत्रों में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ पुष्प उत्पादन एवं डेयरी उद्योग में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने आकर्षक नीतियां लागू की हैं। विदेशों से निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश में सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का देश में द्वितीय स्थान है।

राजदूत ने वर्ष 2019 की अपनी पिछली प्रदेश यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने इस अवधि में हुए राज्य के तेजी से विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की। प्रदेश द्वारा ‘ईज ऑफ डुईंग बिजनेस’ रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जाना प्रभावित करता है। यह उपलब्धि राज्य द्वारा निरन्तर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

राजदूत ने कहा कि डेयरी सेक्टर में नीदरलैण्ड्स प्रदेश को सहयोग प्रदान करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीक में पारंगत करने के लिए नीदरलैण्ड्स द्वारा प्रदेश में एक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राजदूत को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के सम्बन्ध में अवगत कराया और उन्हें वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भेंट किए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: maarten van den bergnetherlandup news
Previous Post

यूपी में 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के आए 19 नए मामले

Next Post

पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post

पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

मुख्तार अंसारी के बेटे

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में डाली NBW की अर्जी

17/09/2020
loot

बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 1.25 करोड़, CCTV खंगाल रही है पुलिस

12/04/2021

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version