• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्यात की नींव पर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम

Writer D by Writer D
23/06/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
export

export

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था (Economy) लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। प्रदेश का बढ़ता निर्यात (Export) इस बात का सबूत है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश देश का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य (Exporting State) है। निर्यात (Export) के मामले में अब उत्तर प्रदेश से आगे सिर्फ गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक ही हैं। इस समयावधि में वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद निर्यात में 30 फीसद की वृद्धि हुई। 2020-2021 की तुलना में 2021-2022 में यह 121140 करोड़ रुपये से बढ़कर 155897 करोड़ रुपये हो गया।

मालूम हो कि 2017 में पहली बार जब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने योगी को आबादी के लिहाज से सबसे बड़े (25 करोड़ से अधिक) और राजनीतिक रूप से सबसे संवेदनशील प्रदेश की कमान सौंपी तब सपा एवं बसपा के कुशासन एवं भ्रष्टाचार से हालात बहुत बुरे थे।

उस समय योगी ने प्रदेश के लिए आर्थिक मोर्चे पर बेहद चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा। मसलन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाना। बेरोजगारी दर कम करना और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि।

लक्ष्य रखने के साथ मुख्यमंत्री ने इस बाबत ठोस बुनियाद भी मुहैया कराई। मसलन इसके लिए सरकार 2017 में औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन नीति लाई। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए लगभग 350 सेवाओं को ऑनलाइन किया। नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की व्यवस्था को भी ऑन लाइन किया। बड़े निवेशकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई। इस सबके साथ प्रदेश की छवि बदलने के लिए कानून-व्यवस्था और विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं पर भी बराबर का जोर रहा।

शरद पवार की बागी विधायकों को दो टूक, उद्धव सरकार को बचाने के लिए कुछ ही करेंगे

इस सबका नतीजा यह रहा  कि इन्वेस्टर समिट में देश के लगभग सभी दिग्गज निवेशक आये और प्रदेश में खुले दिल से निवेश किया। इसके बाद से अब तक हुई तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुल 2,08,994 करोड़  रुपये का निवेश प्रदेश में आया। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान राज्य में कुल 61,792 करोड़ का निवेश आया तो वहीं दूसरी ग्राउंड ब्रेंकिग सेरेमनी में निवेश बढ़कर 67,202 करोड़ पहुंच गया। देश-विदेश के शीर्ष उद्योगपतियों, केंद्रीय, राज्य सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में संपन्न तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80,224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास व भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री का हर दम से यह मानना रहा है कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम अनुकंपा है। इस अनुकंपा के आधार पर उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। आबादी हमारे लिए मानव संसाधन के साथ देश का सबसे बड़ा बाजार भी है।

योगी सरकार ने तैयार की जलजनित व संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण की नई रणनीति

9 तरह की कृषि जलवायु क्षेत्र, इंडो गंगेटिक बेल्ट के रूप में दुनिया की सबसे उर्वर भूमि, सम्पन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और  आध्यत्मिक विरासत उत्तर प्रदेश के लिए बोनस है। इन सारी संभावनाओं का अगर कायदे से दोहन करें तो हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर एक बनेगा। बन भी रहा है। आज करीब 4 दर्जन क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के मामले में भी यूपी नंबर एक बनेगा।

Tags: exporting stateLucknow Newsup news
Previous Post

शरद पवार की बागी विधायकों को दो टूक, उद्धव सरकार को बचाने के लिए कुछ ही करेंगे

Next Post

यूपी में वृहद स्‍तर पर चलेगा नालों की सफाई का काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
cleaning of drains

यूपी में वृहद स्‍तर पर चलेगा नालों की सफाई का काम

यह भी पढ़ें

त्योहारी सीजन के लिए यूपी सरकार का आदेश, खुले स्थानों पर आयोजित करें रामलीला

27/09/2021

अब हाेगा ‘हरित बुन्देलखण्ड-समृद्ध बुन्देलखण्ड’ : योगी

19/11/2021

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’

04/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version