• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की घोषित, मोदी और योगी सहित ये होंगे स्थाई सदस्य

Desk by Desk
11/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
असम चुनाव

असम चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसका ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी के स्थाई समिति में पीएम मोदी और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई नए और पुराने चेहरों को जगह मिली है।

प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई सदस्यों में इन नामों के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डा. मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, केशरी नाथ त्रिपाठी सहित कुछ और पुराने चेहरे शामिल किए गए हैं। बता दें कि 15 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मे होने वाली है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

छह संगठन क्षेत्रों में इतने लोगों को मिली जगह

बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा होने का इंतजार चल रहा था। आखिरकार आज वो इंतजार खत्म हो गया है। बीजेपी ने अपने छह संगठन क्षेत्रों से 323 सदस्यों के नामों की घोषणा की है। सबसे अधिक सदस्य ब्रज क्षेत्र से हैं। पश्चिम क्षेत्र से 58, ब्रज क्षेत्र से 64, कानपुर क्षेत्र से 45, अवध क्षेत्र से 46, काशी क्षेत्र से 57 और गोरखपुर क्षेत्र से 53 सदस्य हैं।

विराट कोहली ने इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार

स्थाई समिति में इन नामों को किया गया शामिल

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, केशरी नाथ त्रिपाठी, सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, अरुण सिंह, रेखा वर्मा, विनोद सोनकर, हरीश द्विवेदी, राजकुमार चाहर, राजेश अग्रवाल, सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी, विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरदीप सिंह पुरी, डा संजीव बालियान, डा वी.के.सिंह, संतोष गंगवार, डा महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी को स्थाई सदस्य मनोनित किया गया है।

आमंत्रित सदस्यों के नामों का भी किया गया ऐलान

इसके साथ ही 94 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है। सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और महापौर सभी लोग विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। संगठन के छह क्षेत्रों से 323 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश कार्यसमिति से पहले मोर्चा और प्रकोष्ठों की टीम की भी घोषणा की जाने वाली है। इसके साथ ही मीडिया की टीम की भी घोषणा होनी है।

 

बता दें कि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन राजनाथ सिंह और समापन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। 14 मार्च को बैठक से पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags: BJP state working committee declaredincluding Modi and Yogithey will be permanent membersupमोदी और योगी सहित ये होंगे स्थाई सदस्य
Previous Post

झाड़ियों में मिला महिला का जलता हुआ शव, इलाके में फैली दहशत

Next Post

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

उत्कृष्ट योगदान करने वाले, कार्य के प्रति समर्पित 81 शिक्षकों को CM योगी करेंगे पुरस्कृत

05/09/2026
Garba-Dandiya
Main Slider

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

05/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

05/09/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Next Post
gangwar

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

यह भी पढ़ें

swelling

ढीली स्किन में कसाव लाने के लिए करें ये उपाय

13/07/2025
UP GIS

GIS के लिए बुधवार को लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

10/01/2023
Tata Sierra खरीदने का प्लान है? नए वेरिएंट्स की कीमतें हुई जारी, Creta को देती है सीधी टक्कर

Sierra खरीदनी है? नए वेरिएंट्स की कीमतें सामने, Creta की बढ़ी टेंशन

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version