• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board की 10वीं के एग्जाम की तारीखों में हो सकता है बदलाव, पढ़े पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
24/03/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव हो सकता है. हालांकि अभी परीक्षा की तारीख बदलने को लेकर बोर्ड और राज्य सरकार की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के बयान के बाद 10वीं बोर्ड की परीक्षा तिथियों में बदलाव की प्रबल संभावना जताई जा रही है.

शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है. अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 अप्रैल 2021 से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं, लेकिन पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद यदि इसमें कोई बदलाव करना हुआ तो तिथियों में अंतर करेंगे.

दरअसल अप्रैल के पहले हफ्ते में पंचायत चुनावों की घोषणा हो जाएगी. अभी तक के अनुमान के मुताबिक अप्रैल के आखिरी दिनों या फिर मई के पहले हफ्ते में चुनाव होंगे. ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां पंचायत चुनाव की तिथियों से ओवरलैप हो जाएंगी. इसलिए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद यदि जरुरत पड़ी, तो बोर्ड परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया  जा सकता है.

UPSC CDS I 2021 का रिजल्ट घोषित, upsconline.nic.in से करें डाउनलोड

शैक्षणिक सत्र 2020-21 की 10वीं परीक्षा के लिए इस बार 29 लाख 94 हजार 312 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 16 लाख 74 हजार 22 छात्र और 13 लाख 20 हजार 229 छात्राएं शामिल हैं.

यह है अभी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

अभी तक बोर्ड की ओर से तय शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 10 मई 2021 तक चलेंगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह आठ से 11:15 तक होगी, जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5.15 पर चलेगी.

10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 

24 अप्रैल, पहली पाली, – हिंदी, प्रांरभिक हिंदी

26 अप्रैल, पहली पाली, – पालि, अरबी, फारसी. दूसरी पाली- संगीत गायन

27 अप्रैल, पहली पाली – गृह विज्ञान

28 अप्रैल, पहली पाली – चित्रकला, रंजनकला. दूसरी पाली – कंप्यूटर

29 अप्रैल, दूसरी पाली – संगीत वादन

30 अप्रैल, पहली पाली- अंग्रेजी

1 मई, पहली पाली – वाणिज्य. दूसरी पाली – सिलाई

03 मई, पहली पाली – सामाजिक ज्ञान

4 मई, पहली पाली- कृषि. दूसरी पाली – मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर

5 मई, पहली पाली – विज्ञान

8 मई, पहली पाली – संस्कृत

10 मई, पहली पाली – गणित

Tags: #UP Board Examup board 10th examup board new datesheetup board updates
Previous Post

बालीवुड अभिनेता आमिर खान कोरोना पॉजिटिव, घर में किया क्वारंटीन

Next Post

ब्रिटिश स्ट्रेन से पंजाब में फैला कोरोना, अब दूसरे स्थान पर आया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
कोरोना का नया स्ट्रेन Corona's new strain

ब्रिटिश स्ट्रेन से पंजाब में फैला कोरोना, अब दूसरे स्थान पर आया

यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

कोविड मरीजों को बेहतर इलाज के लिये डीएम व सीएमओ प्रतिदिन करें दो बैठक : सीएम योगी

23/08/2020

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने लिखा कुछ ऐसा

24/10/2020
Kitchen

साधारण किचन को बनाएं स्टाइलिश, यहां से लें आइडियाज

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version