• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP: दुष्कर्म पीड़िता का शव पेड़ से लटका मिला, अखिलेश का BJP पर हमला

Desk by Desk
01/11/2021
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बड़ी घटना सामने आयी है। जहां एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म आरोपी पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी और उसके परिवारवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है। इस बीच एसपी ने मामले लापरवाही बरतने वाले आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव ने घटना पर जताया दुख

इस मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताया है। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को निलंबित कर बीजेपी सरकार बच नहीं सकती. उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार ही फरार है।

अमरोहा में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता की हत्या का मामला बेहद गंभीर, दुखद व शर्मनाक है। श्रद्धांजलि!

इस संबंध में कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों को निलंबित करके उप्र की भाजपा सरकार बच नहीं सकती। दुष्कर्म का आरोपी सितंबर से फ़रार है।

दरअसल उप्र में सरकार ही फ़रार है।

निंदनीय!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 1, 2021

आपको बता दें कि, ये मामला अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मृतका के पिता ने बताया कि, 25 सितंबर को गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। रविवार सुबह वो खेत पर चारा लेने गई थी। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर जब परिजन खजने निकले तो पीड़िता का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। इसके बाद कई थानों की पुलिस बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पहले छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन जब पीड़िता की मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हुए तो उसका मेडिकल कराकर दुष्कर्म की धाराओं को जोड़ा गया। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह से ही किशोरी की हत्या की गई।

 

Tags: akhilesh yadavamrohaamroha rapedeath of rape victimIPSRape In Amrohaup policeUttar Pradesh
Previous Post

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने 5 राज्यों के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
Next Post
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग

यह भी पढ़ें

municipal bond

योगी सरकार में यूपी जल्द बनेगा सर्वाधिक नगर निगमों के म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने वाला प्रदेश

03/05/2025
swatantra dev

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

27/02/2022
UPSC

CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 99.67% छात्राएं पास

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version