• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल जाने को तैयार कांग्रेसी, लखनऊ दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात, अजय राय बोले- हम जाकर रहेंगे

Writer D by Writer D
02/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Congress leaders ready to go Sambhal

UP Congress leaders ready to go Sambhal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर (Congress Office) के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसा संभल (Sambhal) मामले की वजह से हुआ है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोकने के लिए लोकल पुलिस के अलावा दो पीएसी जवानों के बस भी बुलाए गए हैं। कांग्रेस दफ्तर के आस-पास बैरिकेडिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अजय राय आज दोपहर 12:15 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से संभल के लिए प्रस्थान करेंगे।

उधर, प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल (Sambhal)आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

‘मैं शांतिपूर्वक जाऊंगा…’

एजेंसी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) को नोटिस जारी कर उनसे संभल का दौरा स्थगित करने को कहा है। अजय राय ने कहा, “उन्होंने मुझे नोटिस जारी किया है और कहा है कि मेरे दौरे से अराजकता फैलेगी। निश्चित रूप से हम भी अराजकता नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। पुलिस और सरकार ने वहां जो अत्याचार और अन्याय किया है, मैं चाहता हूं कि मेरे नेतृत्व को यह पता चले। उन्होंने (पुलिस ने) मुझे नोटिस दिया है लेकिन मैं वहां शांतिपूर्वक जाऊंगा।”

UP Congress leaders gathered at party office for moving sambhal police increased security

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल (Sambhal) में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। उधर पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है।

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से तैयारी कर ली गई है। आनेजाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। बिना जांच के किसी को भी निकलने नहीं दिया जा रहा है।

Tags: Lucknow Newssambhal violenceUP Congress
Previous Post

बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी अमरेंद्र सिंह हटाए गए, ये अफसर भी हुए इधर से उधर

Next Post

यूपी में मात्र 4 महीने के लिए बना नया जिला, शामिल किए गए 67 गांव

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
MahaKumbh 2025

यूपी में मात्र 4 महीने के लिए बना नया जिला, शामिल किए गए 67 गांव

यह भी पढ़ें

Practice in Karnataka

जानिए कर्नाटक में कौन सी है प्रथा जिस पर NHRC ने भेजा राज्य सरकार को नोटिस

11/08/2020
A foreigner killed several monkeys

कान्हा की नगरी से हैरान करने वाला मामला, विदेशी नागरिक ने बंदरों को उतारा मौत के घाट

05/05/2025

कोविड-19 रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए विकसित टूल साइंस डायरेक्ट में प्रकाशित

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version